Maharashtra TET Paper Leak: एकनाथ शिंदे बोले- मास्टरमाइंड पर लगेगा MCOCA, दोषियों को नहीं मिलेगी रियायत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब; कहा- राजनाथ सिंह ने संसद को किया गुमराह राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- ‘धन पहले, आस्था बाद में’ पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित गोरखपुर में भाजपा के प्रशिक्षण मेगा-अभियान का शुभारंभ, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Trump Tariff: ट्रंप की चेतावनी! डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर 100% टैरिफ लागू करने की घोषणा, EU को मुख्य निशाना बनाते हुए सख्त रुख

CM Yogi Action On Chinese Manjha:’मौत की डोर’ पर योगी का प्रहार, अब सीधे ‘मर्डर’ का केस!

CM Yogi Action On Chinese Manjha

CM Yogi Action On Chinese Manjha: उत्तर प्रदेश में अब उन लोगों की खैर नहीं जो चंद रुपयों के लालच में मासूमों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मौत की डोर’ यानी चाइनीज मांझे के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया है।

इससे योगी सरकार का साफ संदेश है—अगर चाइनीज मांझे से किसी का गला कटा, तो इसे महज एक दुर्घटना नहीं माना जाएगा, बल्कि इसे ‘हत्या’ (Murder) माना जाएगा और दोषियों पर वैसी ही कड़ी कार्रवाई होगी। पूरे प्रदेश में खौफ का माहौल है उन दुकानदारों के बीच जो छिपकर यह खूनी डोर बेच रहे थे!

CM Yogi Action On Chinese Manjha: 24 घंटे मॉनिटरिंग और जीरो टॉलरेंस की नीति

तस्वीरें देखिए यूपी के अलग-अलग जिलों की, जहाँ पुलिस की टीमें दुकानों और गोदामों में घुसकर एक-एक रील की जांच कर रही हैं। योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में चाइनीज मांझे की एक भी रील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर जिले में एक नोडल अधिकारी तैनात किया गया है, जो 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रहा है। पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 11,899 दुकानों और 117 गोदामों की सघन चेकिंग की गई है। इस दौरान लाखों का अवैध मांझा जब्त किया गया और 13 लोगों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया है। (CM Yogi Action On Chinese Manjha)

सिर्फ दुकानदार ही नहीं, अब पुलिस की भी खैर नहीं

योगी आदित्यनाथ का ये आदेश सबसे बड़ा है कि जिस क्षेत्र में मांझा बिकता पाया गया या हादसा हुआ, वहां के स्थानीय पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी। यानी अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।

योगी सरकार का यह हंटर अब रुकने वाला नहीं है। अपराधियों को समझ लेना चाहिए कि यह नया उत्तर प्रदेश है, यहाँ मासूमों की जान से खेलने वालों का ठिकाना सिर्फ और सिर्फ जेल है। (CM Yogi Action On Chinese Manjha)

Comments are closed.

और पढ़ें