UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

भारत के खिलाफ ‘दोमुंहा’ वार, ISI और बांग्लादेशी आतंक का खूनी गठजोड़!

Delhi Police Arrest Terrorists

Delhi Police Arrest Terrorists: सावधान हिंदुस्तान! क्योंकि सरहद पार से मौत का सामान और नफरत का सौदागर हमारे घर के अंदर तक दाखिल हो चुके हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

Delhi Police Arrest Terrorists: ISI और बांग्लादेशी आतंकियों का ‘खूनी गठजोड़’

यह सिर्फ आतंकवाद नहीं है, यह भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों का वो ‘खूनी गठजोड़’ है, जिसका मकसद भारत को दहलाना था। तमिलनाडु से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैले इस मकड़जाल ने साबित कर दिया है कि हमारे पड़ोसी देश अब आतंक की नई नर्सरी बन रहे हैं!

तस्वीरें देखिए, ये वो चेहरे हैं जो इंसानियत के दुश्मन हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने एक गुप्त और बेहद सटीक ऑपरेशन के तहत 8 आदमखोरों को दबोचा है। इनमें से 6 को तमिलनाडु से उठाकर दिल्ली लाया गया है, जबकि 2 को बंगाल की सरजमीं से गिरफ्तार किया गया है। (Delhi Police Arrest Terrorists)

हैरानी और चिंता की बात यह है कि गिरफ्तार आतंकियों में बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जो फर्जी आधार कार्ड और नकली दस्तावेजों के दम पर हमारे सिस्टम की आंखों में धूल झोंककर भारत में एक्टिव थे।

बांग्लादेश की नई सत्ता और भारत की सुरक्षा

सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि, क्या बांग्लादेश की नई सरकार अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों के लिए होने देगी? अगर समय रहते इन पर लगाम नहीं लगाई गई, तो ये पड़ोसी देश भारत की पीठ में वो खंजर घोंप देंगे, जिसकी भरपाई नामुमकिन होगी। यह घटना दो पड़ोसियों के रिश्तों में हमेशा के लिए दरार पैदा करने वाली है। (Delhi Police Arrest Terrorists)

जरा सोचिए, अगर ये 8 आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब हो जाते, तो क्या होता? भीड़भाड़ वाले बाजार, मंदिर या रेलवे स्टेशन… ये कहीं भी वो खौफनाक मंजर पैदा कर सकते थे, जिसकी कल्पना मात्र से इंसानियत कांप जाए। पाकिस्तान की ISI अब अकेले नहीं, बल्कि बांग्लादेशी नेटवर्क का सहारा लेकर भारत में ‘स्लीपर सेल्स’ का नया जाल बुन रही है। यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ‘रेड अलर्ट’ है!

दुश्मन हमारे आंगन तक पहुँच चुका है, और अब वक्त है आतंकियों के इन आकाओं को उसी की भाषा में जवाब देने का। सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं, और उम्मीद है कि इस साजिश की हर परत उधेड़ी जाएगी। और उस मनसूबे का पता चलेगा जिसको यह अंजाम देने हिंदुस्तान आए थे। (Delhi Police Arrest Terrorists)

Comments are closed.

और पढ़ें