तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

केशव मौर्य को ब्रिटेन ने नहीं दिया वीजा, जर्मनी से जाना था इंग्लैंड; अब वापस लौट रहे लखनऊ

Keshav Prasad Maurya

Deputy CM Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का ब्रिटेन (UK) दौरा वीजा न मिल पाने के कारण रद्द हो गया है। वह वर्तमान में जर्मनी के दौरे पर हैं और वहां से सीधे लखनऊ लौट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, भारत सरकार की ओर से एनओसी (NOC) मिल जाने के बावजूद ब्रिटेन ने उन्हें वीजा जारी नहीं किया।

Deputy CM Keshav Prasad Maurya: औद्योगिक सहयोग पर मौर्य की जर्मनी में महत्वपूर्ण बैठकें

मौर्य उत्तर प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जर्मनी और ब्रिटेन की यात्रा पर थे। उनके साथ आईटी मंत्री सुनील शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने 23 से 25 फरवरी, 2026 तक जर्मनी के फ्रैंकफर्ट और न्यूरेम्बर्ग में विभिन्न औद्योगिक संस्थानों और निवेशकों के साथ बैठकें कीं। उन्होंने रेल तकनीक, ड्रोन और एयरोस्पेस जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।

यूपी सरकार और बीजेपी की चुप्पी

उपमुख्यमंत्री का ब्रिटेन दौरा 25 से 27 फरवरी, 2026 के बीच निर्धारित था, जहां उन्हें उद्योग जगत के नेताओं से मिलना था। वीजा न मिलने के स्पष्ट कारणों पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इधर मौर्य को ब्रिटेन का वीजा नहीं मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार या बीजेपी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मौर्य और सीएम के प्रदेश लौटने पर इस मामले पर स्थिति स्पष्ट होगी। अब देखना होगा कि भारत सरकार का इस पर क्या रुख रहता है। (Deputy CM Keshav Prasad Maurya)

सीएम योगी का जापान दौरा

उधर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस दौरान जापान के दौरे पर हैं। सीएम योगी के जापान दौरे का आज आखिरी दिन है। सीएम ने दावा किया कि इस दौरान 90 हजार करोड़ रुपये के एमओयू मिले हैं, जबकि जापान और यामानाशी में 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं सिंगापुर में 60 हजार करोड़ रुपये के एमओयू और करीब 1 लाख करोड़ रुपये तक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। (Deputy CM Keshav Prasad Maurya)

Comments are closed.

और पढ़ें