JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

लखनऊ से बलिया तक हड़कंप, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर IT की बड़ी रेड

Umashankar Singh IT Raid

Umashankar Singh IT Raid: लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर और दफ्तर पर आयकर विभाग (Income Tax) की बड़ी छापेमारी हुई है। यह कार्रवाई 25 फरवरी 2026 की सुबह शुरू हुई। रिपोर्टों के अनुसार, विधायक और उनके करीबियों के ठिकानों से अब तक लगभग ₹10 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की गई है। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, लैपटॉप और हार्ड डिस्क भी जब्त किए गए हैं।

Umashankar Singh IT Raid: छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी पर शिकंजा

छापेमारी लखनऊ के गोमतीनगर (विपुल खंड) स्थित उनके आवास और ‘छात्रशक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी’ के कार्यालय के अलावा बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर और प्रयागराज जैसे शहरों में उनके विभिन्न ठिकानों पर की गई है। उमाशंकर सिंह वर्तमान में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और लखनऊ आवास पर आइसोलेशन में थे।

इस स्थिति में हुई रेड पर मायावती और यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (जो उनके रिश्तेदार भी हैं) ने नाराजगी जताते हुए इसे ‘अमानवीय’ और राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति, अवैध खनन और टैक्स चोरी की शिकायतों से जुड़ी बताई जा रही है। (Umashankar Singh IT Raid)

50 अफसर, दर्जनों गाड़ियां: बलिया के दौलतपुर में तड़के हुई कार्रवाई का मंजर

जानकारी के मुताबिक, बलिया के नरहीं थाना स्थित दौलतपुर गांव में भी एक सहयोगी के यहां जांच की जा रही है। बलिया में सुबह 50 से ज्यादा अफसर कई गाड़ियों से विधायक के आवास पहुंचे। इसके बाद अफसर फाइलें, इलेक्ट्रानिक डिवाइस और रिकार्ड खंगाले।

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का सियासी सफर

उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से 2022 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वह गंभीर रूप से कैंसर से पीड़ित हैं और लखनऊ स्थित आवास पर रहकर इलाज करा रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। (Umashankar Singh IT Raid)

पिछले वर्ष विजिलेंस विभाग ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों में जांच शुरू की थी। हालांकि, आयकर विभाग की इस ताजा कार्रवाई का उस जांच से कोई संबंध है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Comments are closed.

और पढ़ें