‘Dhurandhar: The Revenge’ ने ओपनिंग वीकेंड में रच दिया इतिहास, ताबड़तोड़ कमाए ₹761 करोड़

Dhurandhar: The Revenge

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधरः द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) ने 19 मार्च 2026 को रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिए हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी भारतीय ब्लॉकबस्टर बन गई है। ‘धुरंधरः 2’ ने दुनिया भर में 761 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

Dhurandhar: The Revenge ने ओपनिंग वीकेंड में ही रच दिया इतिहास

ओपनिंग डे से ही हर दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई की है, चाहे भारत हो या विदेश। इसने भारत और विदेशों में नए बेंचमार्क सेट किए हैं। ‘धुरंधर 2’ सबसे ज्यादा पेड प्रीव्यू, सबसे बड़ी ओपनिंग डे, सबसे बड़ा शनिवार, सबसे बड़ा रविवार और किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड शामिल है।

‘धुरंधरः द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) ने ओपनिंग वीकेंड में ही दुनिया भर में 761 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई कर भारतीय सिनेमा के लिए नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे पर भारत में 145 करोड़ भारत में विदेश में 52 करोड़ रुपए कमाए। दूसरे दिन भारत में 83 करोड़ रुपए और विदेश में 46 करोड़ रुपए कमाए।

भारत से विदेश तक—कमाई के आंकड़ों ने किया हैरान

‘धुरंधरः द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) ने तीसरे दिन भारत में 117 करोड़ रुपए और विदेश में 58 करोड़ रुपए और चौथे दिन यानी रविवार को 121 करोड़ भारत में और विदेश में 56 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह भारत में ‘धुरंधर 2’ का ग्रॉस कलेक्शन 550 करोड़ रुपए और ओवरसीज में 211 करोड़ रुपए कमा लिए, जो कुल मिलाकर 761 करोड़ रुपए होते हैं।

एडवांस बुकिंग से लेकर टिकट सेल तक—हर मोर्चे पर धमाका

धुरंधर 2′ अबतक की सबसे ज्यादा तेजी से एडवांस बुकिंग करवाने वाली, पेड प्रीव्यू से कमाई करने वाली, सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड, भारत में सबसे तेज 300 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म बन गई है। इसने अपने पहले शनिवार को सबसे अधिक टिकटों की बिक्री और BookMyShow पर प्रति घंटे सबसे अधिक टिकटों की बिक्री का रिकॉर्ड भी दर्ज किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फिल्म का प्रदर्शन उतना ही प्रभावशाली रहा है। जियो स्टूडियोज द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) ने किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा विदेशी ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन दर्ज किया है, जिसने लगभग 210 करोड़ रुपये (22.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की कमाई की है।

धुरंधर 2′ के नाम एक और रिकॉर्ड है कि यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म की इसे विदेशो में 2200 सिनेमाघर और 3000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फिल्म की डिमांड के चलते उरुग्वे, यूक्रेन, बुल्गारिया, रोमानिया, चिली, मैक्सिको और साइप्रस जैसे गैर-पारंपरिक बाजारों में भी रिलीज किया गया है।

फिल्म इंडस्ट्री से मिली जबरदस्त सराहना

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज द्वारा निर्मित, ‘धुरंधर: द रिवेंज’, (Dhurandhar: The Revenge) 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।फिल्म की रिलीज के बाद, इसे एसएस राजामौली, राम गोपाल वर्मा, अनुपम खेर और अन्य सहित फिल्म जगत के सदस्यों से प्रशंसा मिली है।

कंगना रनौत ने धर की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें सुपरस्टार फिल्म निर्माता कहा और उनके बढ़ते प्रभाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक सिनेमा में स्टीवन स्पीलबर्ग, केंटिन टारनटिनो और क्रिस्टोफर नोलन जैसे निर्देशकों को अक्सर केंद्रीय रचनात्मक शक्तियों के रूप में माना जाता है, जिससे पता चलता है कि धर की सफलता उभरते फिल्म निर्माताओं को प्रेरित कर सकती है।

फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने इस परियोजना की प्रशंसा करते हुए इसे बेहद सफल बताया, जबकि राकेश रोशन ने इसे फिल्म निर्माण के एक नए युग की शुरुआत का श्रेय दिया। आलिया भट्ट, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और अल्लू अर्जुन सहित कई अभिनेताओं ने भी अपनी प्रशंसा व्यक्त की। इस फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल समेत कई जाने-माने कलाकार हैं। (Dhurandhar: The Revenge)


Comments are closed.

और पढ़ें