राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

भारतीय पासपोर्ट की दुनिया में बढ़ी धमक! जर्मनी का ऐतिहासिक फैसला—भारतीयों के लिए अब ‘वीजा-मुक्त ट्रांजिट’

Germany Transit Visa

Germany Transit Visa: भारतीय यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा अब और भी सुगम और सम्मानजनक होने जा रही है। एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत और भारतीयों के प्रति बढ़ते वैश्विक भरोसे के संकेत के रूप में, जर्मनी ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ‘वीजा-मुक्त ट्रांजिट’ (Visa-free transit) की घोषणा की है। ​यह फैसला उन लाखों भारतीयों के लिए एक बड़ी सौगात है जो यूरोप के रास्ते अमेरिका, कनाडा या अन्य देशों की यात्रा करते हैं।

Germany Transit Visa: बिना वीजा के जर्मनी के हवाई अड्डों का उपयोग

क्या आप जानते हैं? अब तक भारतीय यात्रियों को जर्मनी के हवाई अड्डों (जैसे फ्रैंकफर्ट या म्यूनिख) से होकर गुजरने के लिए ‘एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा’ की आवश्यकता होती थी, जिसमें समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। लेकिन अब भारतीय यात्री बिना किसी अतिरिक्त वीजा प्रक्रिया के जर्मनी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के ट्रांजिट एरिया का उपयोग कर सकेंगे। (Germany Transit Visa)

जर्मनी का कदम: अन्य यूरोपीय देशों के लिए मिसाल

वीजा के लिए लंबी लाइनों और भारी भरकम फीस से अब मुक्ति मिल जाएगी। क्यूंकि अब यह फैसला भारत और यूरोप के बीच हवाई संपर्क को और मजबूत करेगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय सफर काफी आसान हो जाएगा। यह केवल एक ‘ट्रैवल अपडेट’ नहीं है, बल्कि यह बदलती वैश्विक व्यवस्था में भारत की नई पहचान का प्रतिबिंब है। (Germany Transit Visa)

यह फैसला दर्शाता है कि जर्मनी जैसा विकसित देश भारत को एक भरोसेमंद और जिम्मेदार राष्ट्र के रूप में देखता है। और यह भारत सरकार के निरंतर प्रयासों और ‘पासपोर्ट शक्ति’ को बढ़ाने की दिशा में यह एक मील का पत्थर है।

हालांकि पर्यटन और कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि जर्मनी का यह कदम अन्य यूरोपीय देशों (शेंगेन देशों) के लिए भी एक मिसाल बनेगा। इससे भारतीय पर्यटकों की संख्या में न केवल इजाफा होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों में भी नई गति आएगी। (Germany Transit Visa)

Comments are closed.

और पढ़ें