तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार
तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

UP: बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में हिंदू युवक की चाकू मारकर हत्या; हिंदू संगठनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

Ghaziabad Hindu Boy Murder Case

Ghaziabad Hindu Boy Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में बकरीद के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को करीब 200 मीटर तक दौड़ाकर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत नोएडा सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Ghaziabad Hindu Boy Murder Case: पीड़ित की मां ने की न्याय की मांग

मृतक युवक की पहचान सूर्या चौहान (17 वर्ष) निवासी नवनीत विहार खोड़ा के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, घटना कल बीती 28 मई 2026 की शाम करीब 3:30 बजे की है। पीड़ित की मां ने आरोप लगाया कि हमले से पहले उसके बेटे को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। उन्होंने कहा, ‘ईद के दिन, अरशद नाम के एक लड़के ने मेरे बच्चे को बहला-फुसलाकर फोन किया। उससे पूछा गया कि क्या उसने कभी बकरी को कटते हुए देखा है, जिस पर उसने ‘नहीं’ कहा। फिर मेरे बच्चे पर चाकू से हमला किया गया। मुझे न्याय चाहिए।’

घटना के बारे में भावुक होकर बोलते हुए और पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए मृतक की मां ने कहा, ‘मैं घर पर नहीं थी। मैं ड्यूटी पर थी। किसी ने मुझे फोन करके बताया कि मेरे बेटे को चाकू मारा गया है। जब मैं आई, तो मैंने लगभग सात बजे अपने बेटे का चेहरा देखा। उसके बाद, आधे दिन तक मुझे उसका चेहरा देखने को नहीं मिला। मुझे न्याय चाहिए। पुलिस कुछ नहीं कर रही है। वे सो रहे हैं। अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो क्या वे उस व्यक्ति को नहीं पकड़ पाते जिसने दोपहर एक बजे मेरे बेटे को चाकू मारा था? क्या वे उसे पकड़ नहीं पाते?’ (Ghaziabad Hindu Boy Murder Case)

गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित के परिवार को फूटा गुस्सा

अस्पताल पहुंचने के बाद जो कुछ उन्होंने देखा, उसे बताते हुए मृतक की मौसी सुनीता ने कहा, ‘मैं सबसे पहले अस्पताल गई। मैंने उन्हें वहां देखा। वे यह साबित करना चाहते थे कि पहले बकरी की बलि दी गई और अब वे इंसान की बलि देंगे। बकरीद के दिन मेरे बच्चे को धोखे से घर से बुलाया गया। फिर उससे पूछा गया कि बकरी को कैसे काटा जाता है। हिंदू बच्चों को ऐसी बातों का क्या पता? हमारे बच्चों ने कभी खून-खराबा नहीं देखा। वे क्या कहेंगे? वे कहेंगे कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं देखा। फिर उसके पेट में चाकू घोंप दिया गया और उसकी वहीं मृत्यु हो गई।’

न्याय में देरी और गिरफ्तारी न होने पर दुख व्यक्त करते हुए सुनीता ने कहा, ’24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, और अभी तक न्याय नहीं मिला है। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी प्रशासन और समय मांग रहा है। मेरे भाई का शव अभी भी अस्पताल में पड़ा है। बिजली भी काट दी गई है ताकि हम विरोध प्रदर्शन न कर सकें या न्याय के लिए आवाज न उठा सकें।’ (Ghaziabad Hindu Boy Murder Case)

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

वहीं, पुलिस अधिकारियों (एसएसपी डॉ. कौस्तुभ सहित) के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से घटना में इस्तेमाल चाकू और डंडा भी बरामद किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी भी मौजूद रहीं। हिंदू संगठन से जुड़े लोगो की मांग है कि खोड़ा में युवक की मुस्लिम लड़कों द्वारा की गई हत्या में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और गिरफ्तारी के साथ ही उनके घरों पर बुलडोजर की कार्यवाही होनी चाहिए। (Ghaziabad Hindu Boy Murder Case)



Comments are closed.

और पढ़ें