राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

Gorakhpur News: बेटियों के सपनों को मिले पंख! गोरखपुर में सजेगा ‘कल्याण मण्डपम’ का आंगन

Gorakhpur News

Gorakhpur News: आज का दिन गोरखपुर के बिछिया इलाके के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर के पांचवें ‘कल्याण मण्डपम’ का उद्घाटन करने जा रहे हैं। ₹2.47 करोड़ की लागत से बना यह भव्य केंद्र केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि उन गरीब पिताओं के स्वाभिमान का प्रतीक है, जो अपनी लाडली की विदाई शान से करना चाहते थे।

Gorakhpur News: महंगे मैरिज हॉल का सपना हुआ सच

अक्सर आर्थिक तंगी के कारण कई परिवार अपनी बेटियों की शादी सादगी या मजबूरी में करने को विवश होते थे। लेकिन यह मण्डपम अब उनके लिए खुशियों का नया ठिकाना बनेगा। कम आय वाले परिवारों के लिए अब महंगे मैरिज हॉल का सपना अधूरा नहीं रहेगा।

यह मण्डपम आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जहाँ गरिमा के साथ सामाजिक कार्यक्रम संपन्न होंगे। आपको बता दें, यहाँ की व्यवस्थाएं ऐसी की गई हैं कि हर गरीब परिवार को महसूस होगा कि सरकार उनके घर के बड़े बुजुर्ग की तरह साथ खड़ी है। (Gorakhpur News)

₹1 लाख की मदद और सम्मानजनक छत

योगी सरकार की दूरगामी सोच ने गरीब बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए ₹1 लाख की विवाह राशि का जो संकल्प लिया है, यह मण्डपम उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब एक गरीब की बेटी मंडप में कदम रखेगी, तो उसके पास न केवल सरकार की आर्थिक मदद (1 लाख रुपये) होगी, बल्कि सिर पर एक सम्मानजनक छत भी होगी। (Gorakhpur News)

यह कल्याण मण्डपम उन हजारों लड़कियों के लिए ‘सपनों के संसार’ जैसा है। यहाँ से शुरू होने वाला उनका नया जीवन अभावों में नहीं, बल्कि प्रभाव और सम्मान के साथ शुरू होगा। यह केंद्र गरीब परिवारों के उन आंसुओं को पोंछने का काम करेगा जो कभी संसाधनों की कमी के कारण छलक जाते थे।

Comments are closed.

और पढ़ें