JP Nadda Dehradun Visit: भारतीय राजनीति के मैदान में बीजेपी ने अब चारों मोर्चों पर अपनी रणनीतिक दीवार खड़ी कर दी है। एक तरफ जहाँ बंगाल में ममता के अभेद्य किले को ढहाने की तैयारी है, वहीं दूसरी ओर देवभूमि उत्तराखंड में भी चुनावी बुगलाहट तेज हो गई है। आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा उत्तराखंड बीजेपी कोर कमेटी की बैठक को संबोधित करने जा रहे हैं, जिसे आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ‘मास्टरस्ट्रोक’ माना जा रहा है।
‘नो विकेट, नो लॉस’: विरोधियों की गुगली पर नड्डा की नई पिच (JP Nadda Dehradun Visit)
सियासी गलियारों में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जे.पी. नड्डा आज की बैठक में पार्टी के ‘खिलाड़ियों’ के लिए एक ऐसी पिच तैयार करके आएंगे, जिस पर विरोधियों के हर वार खाली जाएंगे। और रणनीति कुछ ऐसी तरह बुनी जाएगी, ताकि विपक्ष की ‘ध्रुवीकरण वाली गुगली’ इस पिच पर बेअसर साबित हो और विरोधियों को आउट करने के लिए इस प्रकार की गेम प्लानिंग की जाएगी ताकि पार्टी को ‘नो विकेट, नो लॉस’ की पॉलिसी का इस मैदान में लाभ मिल सके।
आज की कोर कमेटी की बैठक में न केवल संगठन को मजबूती देने पर चर्चा होगी, बल्कि सत्ता और संगठन के बीच उस तालमेल को भी अंतिम रूप दिया जाएगा, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया जा सके। फिलहाल, बीजेपी नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि उत्तराखंड की पहाड़ियों में कमल खिलाने के लिए रणनीति की सटीकता ही सबसे बड़ा हथियार होगी। अब देखना यह है कि नड्डा द्वारा तैयार की गई इस ‘पिच’ पर विपक्षी दल अपनी पारी कैसे संभालते हैं। (JP Nadda Dehradun Visit)









