UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Hyderabad Katta Maisamma Temple: सुलग उठा हैदराबाद! कट्टा मैसाम्मा मंदिर में ‘नापाक’ हरकत से भक्तों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर संग्राम।  

हैदराबाद के कट्टा मैसाम्मा मंदिर से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में आग लगा दी है। एक तरफ आस्था का सैलाब है, तो दूसरी तरफ एक युवक की ‘घिनौनी करतूत’ ने सांप्रदायिक सौहार्द को दांव पर लगा दिया है।

आपको बताते चलें कि बीती शाम जब भक्त कट्टा मैसाम्मा मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ रहे थे, तभी वहां एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको सन्न कर दिया। आरोप है कि कर्नाटक के रहने वाले एक युवक, जिसकी पहचान अल्ताफ के रूप में हुई है, ने मंदिर परिसर के पास एक बेहद अमानवीय और घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। जैसे ही यह खबर आग की तरह फैली, देखते ही देखते लोगों का हुजूम सड़कों पर उतर आया और इलाके में भारी तनाव फैल गया।

इस घटना ने अब राजनीतिक रंग भी अख्तियार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए इसे ‘सुनियोजित ईशनिंदा’ करार दिया है। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हरकत नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था को चोट पहुँचाने की एक सोची-समझी साजिश है।

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने मंदिर पहुंचकर घटना की निंदा की और इसे “धार्मिक अपमान” बताया। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जरूरी है। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि पार्टी हिंदू आस्था और मंदिरों की सुरक्षा के लिए सड़कों पर संघर्ष करेगी।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच कानून के दायरे में निष्पक्ष रूप से की जा रही है और किसी भी तरह की गलत सूचना फैलाने पर कार्रवाई की जाएगी।

यही नहीं हालात की नजाकत को देखते हुए हैदराबाद पुलिस ने फुर्ती दिखाई और आरोपी अल्ताफ को तुरंत बेड़ियों में जकड़ लिया। लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बावजूद लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात है और दंगारोधी वाहनों (Vajra vehicles) को भी अलर्ट पर रखा गया है।

admin
Author: admin

Comments are closed.

और पढ़ें