तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

Maharshtra BMC Election: BMC चुनाव का ‘महा-संग्राम’! महायुति का मास्टरप्लान जारी; “ग्लोबल सिटी” बनेगी मुंबई, वादों की बौछार!

देश की सबसे अमीर नगर पालिका, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनावों के लिए सियासी पारा अपने चरम पर पहुँच गया है। आज महायुति (भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और आरपीआई-ए) ने अपना बहुप्रतीक्षित घोषणापत्र जारी कर दिया है। ‘बदलती मुंबई’ के संकल्प के साथ जारी इस विजन डॉक्यूमेंट में मुंबई को अगले पांच वर्षों में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का महानगर बनाने का रोडमैप पेश किया गया है। महायुति के इस घोषणापत्र में मुख्य रूप से चार स्तंभों पर जोर दिया गया है, जो सीधे तौर पर मुंबईकर की जिंदगी को प्रभावित करेंगे।

1. इंफ्रास्ट्रक्चर: “इंटरनेशनल स्टैंडर्ड” की ओर कदम​ घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि मुंबई को दुनिया के बेहतरीन शहरों (जैसे सिंगापुर और न्यूयॉर्क) की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

2. परिवहन क्रांति: सुगम होगा सफर ​मुंबई की लाइफलाइन (लोकल ट्रेन और बस) के साथ-साथ मेट्रो के जाल को पूरी तरह सक्रिय करने और ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ के लिए इलेक्ट्रिक बसों और फीडर सेवाओं की संख्या दोगुनी करने का संकल्प लिया गया है।

3. नारी शक्ति: सुरक्षा और सम्मान​महिलाओं की सुरक्षा महायुति के एजेंडे में सबसे ऊपर है। ​पूरे शहर में CCTV कैमरों का स्मार्ट नेटवर्क बिछाया जाएगा।और ​वर्किंग वुमन के लिए विशेष हॉस्टल और सार्वजनिक स्थानों पर हाई-टेक पिंक टॉयलेट्स का निर्माण।

4. स्लम पुनर्विकास (SRA) और स्वास्थ्य​मुंबई को झुग्गी-मुक्त बनाने के लिए पुनर्विकास योजनाओं में तेजी लाने और ‘हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना’ जैसी योजनाओं का दायरा बढ़ाकर हर वॉर्ड में हाई-टेक डायग्नोस्टिक सेंटर खोलने का वादा किया गया है।

फिलहाल आपको बताते चलें कि बीएमसी पर पिछले तीन दशकों से एक ही खेमे का कब्जा रहा है। ऐसे में महायुति का ‘इंटरनेशनल लेवल सिटी’ वाला दांव शहरी मतदाताओं, विशेषकर मध्यम वर्ग और युवाओं को लुभाने की एक बड़ी कोशिश है। परिवहन और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों को छूकर महायुति ने विपक्षी दलों के लिए कड़ी चुनौती पेश कर दी है।

Comments are closed.

और पढ़ें