Maharashtra TET Paper Leak: एकनाथ शिंदे बोले- मास्टरमाइंड पर लगेगा MCOCA, दोषियों को नहीं मिलेगी रियायत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब; कहा- राजनाथ सिंह ने संसद को किया गुमराह राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- ‘धन पहले, आस्था बाद में’ पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित गोरखपुर में भाजपा के प्रशिक्षण मेगा-अभियान का शुभारंभ, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Trump Tariff: ट्रंप की चेतावनी! डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर 100% टैरिफ लागू करने की घोषणा, EU को मुख्य निशाना बनाते हुए सख्त रुख

India vs Afghanistan 2nd ODI: गिल-किशन का बल्ला बोला, अर्शदीप-गुरनूर ने किया कमाल; भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराकर जीती सीरीज

India vs Afghanistan 2nd ODI

India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत ने लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को 170 रनों से हरा दिया है। इस बड़ी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम कर ली है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम की भीषण गर्मी में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 232 रनों पर ही सिमट गई।

India vs Afghanistan 2nd ODI: कप्तान गिल का पहला वनडे शतक, ईशान ने भी जड़ा दमदार सैकड़ा

भारतीय पारी के असली हीरो कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन रहे। दोनों ने मिलकर अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। गिल ने भारत के वनडे कप्तान के रूप में अपना पहला शतक लगाया, वहीं किशन ने लंबे इंतजार के बाद वनडे में शतक बनाया। दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक दोहरे शतक के बाद यह उनका पहला शतक था।

शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए मात्र 110 गेंदों में 22 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 154 रन बनाए। ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 79 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्के लगाकर 125 रन बटोरे। गिल और किशन ने तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की, जिसने भारत को 400 के पार पहुंचाया। गिल और ईशान के अलावा भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 04 रन, रोहित शर्मा ने 48 रन, श्रेयस अय्यर ने 26 रन, वाशिंगटन सुंदर ने 19 रन, गुरनूर बरार ने 03 रन, अर्शदीप सिंह ने 03 रन, प्रिंस यादव ने 05 रन और कुलदीप यादव ने 03* रन बनाए। बाकी केएल राहुल गोल्डन डक पर आउट हुए। (India vs Afghanistan 2nd ODI)

अर्शदीप-गुरनूर की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान 232 रन पर ढेर

403 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बेहतरीन लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए। गुरनूर बराड़ ने भी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। अपना डेब्यू मैच खेल रहे प्रिंस यादव ने प्रभावित किया और 2 विकेट हासिल किए, जिसमें अंतिम विकेट भी शामिल था। (India vs Afghanistan 2nd ODI)

Comments are closed.

और पढ़ें