UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

दिल्ली में आतंकी साजिश मामले की जांच तेज, ISI-दाऊद नेटवर्क केस में 4 आरोपियों की पुलिस रिमांड 4 दिन और बढ़ी

ISI Underworld Network Module Case

ISI Underworld Network Module Case: पटियाला हाउस कोर्ट ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और अंडरवर्ल्ड से जुड़े नेटवर्क मामले में पंजाब के लुधियाना निवासी हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह और मनजीत सिंह और नेपाल के काठमांडू निवासी अंग कामी लामा की पुलिस रिमांड 4 दिनों के लिए बढ़ा दी है। यह मामला बड़े स्तर पर आतंकी साजिशों और हथियारों की बरामदगी से जुड़ा हुआ है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) मृदुल गुप्ता ने सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत को चार दिनों के लिए और बढ़ा दिया। जांच अधिकारी ने एक आवेदन दायर किया और पेश किया कि जांच और दूसरे आरोपी हुजैफा अहमद हाशमी के साथ आमना-सामना कराने के लिए आरोपियों को और हिरासत में रखने की आवश्यकता है।

ISI Underworld Network Module Case: दिल्ली में आतंकी साजिश मामले की जांच तेज, कोर्ट ने बढ़ाई हिरासत

दिल्ली पुलिस द्वारा दायर आवेदन पर विचार करने के बाद, अदालत ने हरविंदर सिंह, गगनदीप सिंह, मनजीत सिंह और अंग कामी लामा की पुलिस हिरासत बढ़ा दी। 30 मई को पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी 4 आरोपियों को 7 दिन की हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने इससे पहले इस मामले में शामिल व्यापक साजिश का खुलासा करने और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी हिरासत मांगी थी। हिरासत में भेजे जाने के दौरान अदालत ने कहा था कि रिकॉर्ड से पता चलता है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने वाले गंभीर अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। (ISI Underworld Network Module Case)

ग्रेनेड-हथियार बरामदगी केस में आरोपियों से होगी आगे पूछताछ

दिल्ली पुलिस ने बताया था कि उन्हें दिल्ली और अन्य प्रमुख शहरों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि उनके पास से जिंदा ग्रेनेड, पिस्तौल, गोला-बारूद और एक चोरी की कार बरामद की गई है।

यह तर्क दिया गया कि व्यापक षड्यंत्र का पर्दाफाश करने, वित्तपोषक, सहायक और अन्य आरोपी व्यक्तियों की पहचान करने, विस्फोटक बरामद करने, अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने, मोबाइल फोन, सोशल मीडिया खातों और इलेक्ट्रॉनिक संचार सहित डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण करने, वित्तीय लेनदेन और धन के प्रवाह को वेरिफिकेशन करने और इसके परिणामों के अंतरराज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रभावों का पता लगाने के लिए उनकी हिरासत आवश्यक है। (ISI Underworld Network Module Case)

दिल्ली समेत कई शहरों में हमले की साजिश का आरोप, पुलिस को मिली और हिरासत

अदालत ने गौर किया कि रिकॉर्ड में मौजूद सामग्री से प्रथम दृष्टया हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक पदार्थों की बरामदगी का संकेत मिलता है और साथ ही अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की संभावना भी झलकती है, जिनकी पहचान और भूमिका अभी तक निर्धारित नहीं की जा सकी है। यह जांच व्यापक प्रतीत होती है और इसमें डिजिटल, इलेक्ट्रॉनिक और वित्तीय साक्ष्यों की जांच शामिल है। (ISI Underworld Network Module Case)

आरोप है कि ये आरोपी दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। आरोप है कि वे दिल्ली के साथ-साथ प्रमुख शहरों में आतंकी गतिविधियां करने की योजना बना रहे थे। दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांच आरोपी पहले से ही पुलिस हिरासत में हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें