JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

बर्फीली वादियों में ‘केजरीवाल मॉडल’ की दस्तक, कश्मीर के ठंडे अरमानों को मिलेगी बिजली की गर्मी!

Jammu Kashmir News

Jammu Kashmir News: कश्मीर की उन वादियों में, जहाँ कड़ाके की ठंड हड्डियों को कंपा देती है, आज एक ऐसी खबर आई है जिसने हर कश्मीरी के दिल में उम्मीद की एक नई ‘गर्मी’ पैदा कर दी है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसने दिल्ली की गलियों से शुरू हुई ‘फ्री बिजली’ की राजनीति को अब हिमालय की चोटियों तक पहुँचा दिया है।

Jammu Kashmir News: गरीब परिवारों के लिए राहत

आपको बता दें कि, अरविंद केजरीवाल की पूर्व सरकार ने जिस ‘बिजली फ्री’ मॉडल से दिल्ली की जनता का दिल जीता था, ठीक उसी तर्ज पर अब जम्मू-कश्मीर प्रशासन अपनी पैठ जमाने की जद्दोजहद में लग गया है। प्रशासन ने अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत आने वाले गरीब परिवारों के लिए मुफ्त बिजली के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यह कदम सीधे तौर पर उन 2 लाख परिवारों को राहत देगा जो अब तक बिलों के बोझ तले दबे थे। (Jammu Kashmir News)

सालों से अंधेरे और अभावों के बीच ठंडे पड़ चुके आम कश्मीरी के अरमानों को यह सरकार अब बिजली के स्विच से रोशन करना चाहती है। वहां जब पारा शून्य से नीचे चला जाता है, तब एक बल्ब की रोशनी और हीटर की गर्माहट किसी वरदान से कम नहीं होगी।

फिलहाल, आलोचक इसे जनता के बीच अपनी जगह पुख्ता करने की कोशिश मान रहे हैं, लेकिन उन परिवारों के लिए यह किसी ‘सरप्राइज’ से कम नहीं है जिनके लिए बिजली का बिल एक बड़ी चिंता थी। यह फैसला केवल एक नीति नहीं, बल्कि कश्मीर के सामाजिक और राजनीतिक भविष्य को बदलने की एक कोशिश नजर आती है। (Jammu Kashmir News)

Comments are closed.

और पढ़ें