UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

PMKVY  Scam: कागजों पर ‘स्किल’ और जमीन पर ‘धोखा’—युवाओं के अरमानों का कत्लेआम!

PMKVY  Scam

 PMKVY  Scam: ‘पीएम कौशल विकास योजना’ के नाम पर एक सुनियोजित फर्जीवाड़ा चल रहा है। कैग (CAG) की ताजा रिपोर्ट ने उस कड़वे सच को उजागर कर दिया है, जिसे अब तक फाइलों के नीचे दबाया गया था। सरकार ने आखिरकार 41 स्किल इंडिया ट्रेनिंग सेंटरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं, 11 अन्य संस्थाओं को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। लेकिन सवाल यह है कि—क्या यह काफी है?

PMKVY  Scam: क्या है पीएम कौशल विकास योजना का असली सच?

आपको बता दें कि, यह वह रकम थी जो हजारों बेरोजगार युवाओं की आंखों में चमक ला सकती थी, उनके हाथों को हुनरमंद बना सकती थी। लेकिन भ्रष्ट अफसरों और लालची संस्थाओं ने मिलकर इस रकम को डकार लिया है। युवाओं ने सोचा था कि वे कुछ सीखेंगे, अपने पैरों पर खड़े होंगे। पर उनके इन सपनों को ‘भ्रष्टाचार के चूल्हे’ में झोंक दिया गया। अधिकारियों की पैसों की भूख ने उन मासूम उम्मीदों को ही लील लिया, जो एक बेहतर भारत की कल्पना कर रही थीं। (PMKVY  Scam)

उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र अब हरकत में आए हैं। कार्रवाई शुरू हुई है, फाइलें खुल रही हैं। लेकिन जनता के मन में सबसे बड़ा सवाल आज भी वही है, “क्या जो कौशल अब तक सिर्फ सरकारी कागजों पर ‘अंकित’ था, उसे अब जमीनी हकीकत दी जाएगी? या फिर ये FIR और ये जांच भी वक्त के साथ किसी दूसरी धूल फांकती फाइल में कैद होकर रह जाएगी?”

आपको बता दें, ​यह खबर केवल एक घोटाला नहीं है, बल्कि उस भरोसे का कत्ल है जो एक बेरोजगार युवा अपनी सरकार पर करता है। (PMKVY  Scam)

Comments are closed.

और पढ़ें