तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, दिल्ली जोन से निकले देश के तीनों टॉपर्स; शुभम कुमार बने AIR 1, 330 अंकों के साथ रचा इतिहास

JEE Advanced 2026 Result

JEE Advanced 2026 Result: देश और दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक JEE एडवांस्ड 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने कुल 360 में से 330 अंक हासिल करके ऑल इंडिया रैंक (AIR 1) के साथ परीक्षा में टॉप कर इतिहास रच दिया है। वहीं, IIT दिल्ली जोन की आरोही देशपांडे ने 360 में से 280 अंक हासिल करके शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्हें कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वीं रैंक मिली।

JEE Advanced 2026 Result: दिल्ली जोन के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

दिल्ली जोन के ही कबीर छिल्लर ने 329 अंक प्राप्त कर देश में दूसरा स्थान (AIR 2) हासिल किया है और जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस साल के नतीजों में सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह रही कि देश के टॉप-3 रैंकर्स सिर्फ और सिर्फ आईआईटी दिल्ली जोन से ही निकले हैं। दिल्ली जोन ने इस बार नतीजों में पूरी तरह से एकछत्र राज किया है।

56,880 उम्मीदवार हुए सफल, 10 हजार से अधिक छात्राओं ने मारी बाजी

इस साल JEE एडवांस्ड 2026 की परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा किया गया था। 17 मई को आयोजित JEE (Advanced) 2026 परीक्षा में कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 1,79,694 उम्मीदवारों ने पहले और दूसरे दोनों पेपर में भाग लिया। इस परीक्षा में 56,880 उम्मीदवार पास हुए हैं। सफल उम्मीदवारों में से 10,107 महिला उम्मीदवार हैं।

JEE Advanced 2026 Result: ऑल इंडिया रैंक में टॉप 10

AIRस्टूडेंटकुल अंकIIT जोन
1 शुभम कुमार330दिल्ली
2कबीर छिल्लर329दिल्ली
3जतिन चाहर319दिल्ली
4मोहित शेखर शुक्ला319मद्रास
5कुच्ची संदीप318मद्रास
6बी जयकृष्ण श्रीनिवास314मुंबई
7अर्णव गौतम314दिल्ली
8कनिष्क जैन313मुंबई
9मेडिसेट्टी नागा सहस्र312मद्रास
10दर्श सिक्का311दिल्ली

IIT रुड़की ने जारी किए नतीजे, ऐसे चेक करें JEE Advanced 2026 Result

JEE एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉग इन करना होगा।

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “JEE Advanced 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर/पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर JEE Advanced 2026 Scorecard दिख जाएगा।

Comments are closed.

और पढ़ें