तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

विश्व नेताओं की पसंद बना ताजमहल, अब अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप ने भी किया दौरा; खूबसूरती देख हुईं मंत्रमुग्ध

Tiffany Trump Explores Taj Mahal

Tiffany Trump Explores Taj Mahal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप ने शनिवार को अपने पति माइकल बोलस के साथ आगरा के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया और कई यादगार तस्वीरें खिंचवाईं। टिफनी ट्रंप अपने निजी भारत दौरे पर हैं। दिल्ली से चार्टर्ड विमान द्वारा आगरा पहुंचने के बाद वह सीधे होटल अमर विलास गईं। पहले उनका कार्यक्रम शाम को ताजमहल देखने का था, लेकिन होटल पहुंचते ही उन्होंने तुरंत ताजमहल देखने की इच्छा जताई। इसके बाद सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत विशेष व्यवस्था की।

Tiffany Trump Explores Taj Mahal: सुरक्षा के बीच ताजमहल पहुंचीं टिफनी ट्रंप, इतिहास और पच्चीकारी में दिखाई दिलचस्पी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजमहल के भ्रमण के दौरान टिफनी ने इसकी भव्यता और पच्चीकारी (मुगल वास्तुकला) को देखकर काफी आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने अपने गाइड रमेश दीवान से इसके निर्माण और इसमें इस्तेमाल हुए सफेद संगमरमर और कीमती पत्थरों के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

टिफनी ट्रंप की इस निजी यात्रा को देखते हुए आगरा प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने ताजमहल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए थे। ताजमहल आने से ठीक एक दिन पहले (शुक्रवार को), उन्होंने नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का भी भ्रमण किया था और सोशल मीडिया पर भारत की सांस्कृतिक धरोहर और वास्तुकला की जमकर तारीफ की थी। (Tiffany Trump Explores Taj Mahal)

ट्रंप परिवार का ताजमहल से खास जुड़ाव

पिछले कई वर्षों में, विश्व के कई प्रसिद्ध गणमान्य व्यक्ति ताजमहल की सुंदरता के प्रति आकर्षित हुए हैं। कुछ दिनों पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और उनकी पत्नी जेनेट रुबियो ने ताजमहल का दौरा किया था। फरवरी 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के साथ ताजमहल का दौरा किया था। वहीं, 2018 में, इमैनुएल मैक्रॉन और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रॉन ने अपनी यात्रा के दौरान ऐतिहासिक ताजमहल का भ्रमण किया था। (Tiffany Trump Explores Taj Mahal)

Comments are closed.

और पढ़ें