UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Jharkhand Municipal Elections: झारखंड में लोकतंत्र का शंखनाद! नगर चुनाव के लिए झारखण्ड में वोटिंग

Jharkhand Municipal Elections

Jharkhand Municipal Elections: जोहार झारखंड! आज झारखंड की फिजाओं में एक अलग ही उत्साह है। आज झारखंड के 48 शहरों में लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार, यानी ‘नगर निकाय चुनाव’ मनाया जा रहा है। सुबह के सूरज की पहली किरण के साथ ही हमारे प्रदेश की जागरूक जनता अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों की ओर बढ़ चली है।

Jharkhand Municipal Elections: झारखंड के 48 शहरों में गूँज रहा उत्साह

राजधानी रांची हो या कोयलांचल धनबाद, हर तरफ सिर्फ एक ही गूँज है— ‘पहले मतदान, फिर जलपान’। यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि अपने शहर की किस्मत बदलने का एक पवित्र अवसर है!

तस्वीरें गवाह हैं कि झारखंड की जनता अपने शहर को स्मार्ट और विकसित बनाने के लिए कितनी आतुर है। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर रौनक दिखाई दे रही है। 48 शहरों के भविष्य का फैसला करने के लिए आज मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। (Jharkhand Municipal Elections)

बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर और हर बूथ पर सुविधा

तो वहीं, प्रशासन ने भी इस महापर्व को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। हर बूथ पर पानी, छाया और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है, ताकि इस उत्सव में कोई कमी न रह जाए।

यह चुनाव आपके वार्ड, आपकी सड़क और आपके मोहल्ले की तरक्की का चुनाव है। अगर आप अब तक घर से नहीं निकले हैं, तो निकलिये! इस महापर्व का हिस्सा बनिए, क्योंकि आपकी एक उंगली का निशान ही आपके शहर की तस्वीर और तकदीर बदलेगा। लोकतंत्र के इस रंग में आज पूरा झारखंड रंगा हुआ है। शाम तक वोटिंग के जो भी रुझान और आंकड़े आएंगे, हम सबसे पहले आप तक पहुँचाएंगे। (Jharkhand Municipal Elections)

Comments are closed.

और पढ़ें