काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने की विशेष पूजा, 108 बटुकों ने किया शंखनाद; स्वागत में उमड़ी काशी की जनता

Kashi Vishwanath Mandir

Kashi Vishwanath Mandir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वाराणसी के प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन और रुद्राभिषेक किया। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर उन्होंने काशीवासियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Kashi Vishwanath Mandir: त्रिशूल-डमरू भेंट और काशी की सांस्कृतिक झलक

पीएम मंदिर से बाहर निकले तो भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने त्रिशूल उठाकर लहराया। पीएम 14 किलोमीटर लंबा रोड शो करते हुए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे थे। गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद के साथ उनका स्वागत किया। मंदिर में पीएम बच्चों से भी मिले और उनसे बातचीत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी विश्वनाथ मंदिर की यह यात्रा न केवल उनकी व्यक्तिगत आस्था को दर्शाती है, बल्कि विकास और विरासत के संगम के प्रति उनके संकल्प को भी दोहराती है। वाराणसी (काशी) प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी है, और ‘बाबा विश्वनाथ’ के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा जगजाहिर है। (Kashi Vishwanath Mandir)

स्वागत में उमड़ी काशी की जनता

इससे पहले, पीएम के रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए। प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। काफिले पर फूल बरसाए गए। पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हालांकि, वह कहीं रुके नहीं।

इस दौरान, भाजपा विधायक रविंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की हर यात्रा शहर के लिए नई विकास पहल लेकर आती है। उन्होंने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री मोदी काशी आते हैं, तो जाने से पहले नए उद्घाटन की घोषणा करते हैं। आज वे (काशी विश्वनाथ) बाबा का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। आज जैसे ही उनके आने की खबर फैली, वाराणसी के लोग खुद को रोक नहीं पाए और उनकी एक झलक पाने और उनका अभिवादन करने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़े। (Kashi Vishwanath Mandir)

बता दें कि प्रधानमंत्री का 11 साल में यह 54वां काशी दौरा है। हालांकि, यह 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले, पीएम नवंबर 2025 में काशी आए थे।

गंगा एक्सप्रेसवे से नई रफ्तार: यूपी के विकास को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी आज मेरठ में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। छह लेन का यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, जिसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकता है, 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज सहित 12 जिलों से होकर गुजरता है। इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में निर्बाध उच्च गति कनेक्टिविटी प्रदान करना है। (Kashi Vishwanath Mandir)

मोदी ने कल 163 परियोजनाओं लोकार्पण-शिलान्यास किया था

प्रधानमंत्री ने अपने काशी दौरे के पहले दिन 6,350 करोड़ रुपए की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। उन्होंने नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में भी हिस्सा लिया, जिसमें करीब 50 हजार महिलाएं शामिल हुईं।

मंच पर राजनीति, स्वयं सहायता समूह और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी 44 महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने महिलाओं को धोखा दिया। आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोडूंगा। (Kashi Vishwanath Mandir)

Comments are closed.

और पढ़ें