तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत मतदान दर्ज

West Bengal Elections Phase 2 Voting

West Bengal Elections Phase 2 Voting: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। बुधवार सुबह 9 बजे तक 18.39 प्रतिशत मतदान दर्ज हो चुका है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत छह जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। कोलकाता के अलावा जिन जिलों में मतदान हो रहा है, उनमें नदिया, पूर्व बर्धमान, हुगली, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और हावड़ा शामिल हैं।

West Bengal Elections Phase 2 Voting: किन जिलों में सबसे ज्यादा वोटिंग?

प्रारंभिक मतदान आंकड़ों के अनुसार, पुरबा बर्धमान में सबसे अधिक 20.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, इसके बाद हुगली में 20.16 प्रतिशत मतदान हुआ। नदिया में 18.50 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि उत्तर 24 परगना में सुबह 9 बजे तक 17.81 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, उत्तर कोलकाता में मतदान प्रतिशत 17.28 प्रतिशत और दक्षिण कोलकाता में 16.81 प्रतिशत रहा। इसी अवधि के दौरान हावड़ा में 17.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

क्यों अहम है दक्षिण बंगाल और कोलकाता का यह चरण?

मतदान की रफ्तार देख ऐसा लग रहा है कि दूसरे फेज में भी मतदान का नया रिकॉर्ड बनेगा। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें नजर आ रही हैं। दूसरे चरण का मतदान राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मतदान दक्षिण बंगाल और कोलकाता में हो रहा है, जो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गढ़ माने जाते हैं। राज्य में चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से टीएमसी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच है। (West Bengal Elections Phase 2 Voting)

कितने उम्मीदवार मैदान में?

चुनाव के दूसरे चरण में 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता 1,448 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। चुनाव आयोग ने बताया कि इन 142 सीटों पर कुल 3,21,73,837 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 1,64,35,627 पुरुष, 1, 57,37,418 महिला और 792 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ, ऐसे में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग की उम्‍मीद की जा रही है।

सुरक्षा और चुनाव आयोग की तैयारियां

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने कुल 41,001 मतदान केंद्र बनाए हैं, जिनमें 39,301 मुख्य और 1,700 सहायक मतदान केंद्र हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां तैनात की गई हैं। इनके अलावा पश्चिम बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के जवान भी सुरक्षा में लगाए गए हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना 4 मई को होगी। (West Bengal Elections Phase 2 Voting)

भवानीपुर सीट क्यों बनी सबसे हॉट मुकाबला?

दूसरे चरण की सबसे हॉट सीट भवानीपुर है, जहां मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के सामने सुवेंदु अधिकारी मैदान में हैं। भवानीपुर सीट को नंदीग्राम की तरह ही देखा जा रहा है, जहां 2021 में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हराया था। इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी भवानीपुर विधानसभा सीट के कई बूथों का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया, “सेंट्रल फ़ोर्सेज़ और चुनाव पर्यवेक्षक बीजेपी के कहने पर काम कर रहे हैं।”

वहीं, इस सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “ममता बनर्जी आज उम्मीदवार हैं और उन्हें बूथ पर जाने का अधिकार है, लेकिन वो इतनी भीड़ क्यों लेकर आई हैं? मैं भी बूथ पर जा रहा हूं, लेकिन सिर्फ़ अपने बॉडीगार्ड्स के साथ। उन्हें भी ऐसा ही करना चाहिए। उन्होंने डर फैलाने के लिए इतनी भीड़ लाई है।” (West Bengal Elections Phase 2 Voting)

Comments are closed.

और पढ़ें