KFC–Pizza Hut Merger: भारतीय खान-पान के बाजार में आज एक ऐसा धमाका हुआ है, जिसकी गूँज पूरी दुनिया के बिजनेस गलियारों में सुनाई दे रही है। भारत में KFC और Pizza Hut के प्रमुख ऑपरेटर्स ने 934 मिलियन डॉलर (लगभग ₹7,800 करोड़ से अधिक) के मेगा-विलय (Merger) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।
KFC–Pizza Hut Merger: भारतीय स्वाद को वैश्विक मंच पर लाने की तैयारी
यह डील न केवल कॉर्पोरेट जगत के लिए बड़ी है, बल्कि हर उस भारतीय के लिए रोमांचकारी है जो वैश्विक स्वाद को भारतीय अंदाज में पसंद करता है। आपको जानकर बड़ी हैरानी होगी कि इस विलय के बाद, भारत में ‘यम ब्रांड्स’ (Yum! Brands) के पोर्टफोलियो का विस्तार करने वाली एक ऐसी विशाल इकाई तैयार होगी, जो चीन और अमेरिका के बाहर दुनिया की सबसे बड़ी फूड रिटेल कंपनियों में से एक बन जाएगी।
भारतीय कृषि को मिलेगी नई पहचान
आपको बताते चलें कि, इस विलय के बाद देश भर में सैकड़ों नए आउटलेट्स खोलने की योजना है। इससे न केवल सर्विस सेक्टर में बल्कि लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन में भी हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। तो वहीं इतने बड़े पैमाने पर काम करने वाली कंपनी अब अपनी सप्लाई चेन को पूरी तरह भारतीय किसानों और स्थानीय वेंडर्स पर केंद्रित करेगी। इससे भारतीय कृषि उत्पादों को वैश्विक मानकों पर पहुँचने का मौका मिलेगा। (KFC–Pizza Hut Merger)
यह विलय भारतीय रिटेल और फूड इंडस्ट्री के लिए एक ‘गेम चेंजर’ साबित होगा। इससे न केवल प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी बल्कि उपभोक्ताओं को वर्ल्ड-क्लास अनुभव मिलेगा। जिससे आने वाले महीनों में, हमें भारत के छोटे शहरों के हाईवे से लेकर महानगरों के मॉल्स तक इन ब्रांड्स की एक नई और आक्रामक उपस्थिति देखने को मिलेगी। यह डील इस बात की गवाह है कि भारत अब वैश्विक व्यापार के मंच पर फ्रंट सीट पर बैठा है।









