तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

Lucknow में ‘सुरों का संग्राम’! नेहा सिंह राठौड़ के गाने पर आधी रात को हजरतगंज थाने में भारी बवाल

Lucknow

Lucknow: नवाबों के शहर लखनऊ की गलियाँ कल रात एक अलग ही वजह से गूँज रही थीं। मामला संगीत का था, लेकिन उसकी गूँज पूरी तरह सियासी थी। मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ का नया गाना ‘चौकीदरवा कायर बा’ (चौकीदार कायर है) रिलीज होते ही विवादों के भंवर में फंस गया है।

Lucknow: हजरतगंज थाने में हाई-ड्रामा

इस गाने को लेकर लखनऊ के सबसे चर्चित हजरतगंज थाने में शनिवार की पूरी रात जो ‘हाई-ड्रामा’ चला, उसने राजधानी का पारा सातवें आसमान पर पहुँचा दिया। आपको बताते चलें कि शिकायत के दौरान, गाने के बोल पर आपत्ति जताते हुए कुछ संगठनों ने थाने का घेराव किया और नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की।

नेहा सिंह राठौड़, जो अपने तीखे गीतों (जैसे ‘यू पी में का बा’) के लिए जानी जाती हैं, उन्होंने इस बार ‘चौकीदार’ शब्द को केंद्र में रखकर व्यवस्था पर सीधा हमला बोला है। तो अब इस गाने ने लखनऊ में सियासी जंग छेड़ दी है, जिसकी तपिश अब पूरे यूपी में देखने को मिलेगी। (Lucknow)

अभिव्यक्ति की आज़ादी बनाम मानहानि

आपको बताते चले कि, गाने में सत्ता और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े कटाक्ष किए गए हैं। गाना अपलोड होने के कुछ ही घंटों के भीतर लाखों बार देखा गया, जिसके बाद विरोध की लहर शुरू हुई। जिसके बाद हजरतगंज थाने में पुलिस और वकीलों के बीच लंबी बहस चली कि क्या यह गाना ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी’ है या ‘मानहानि’। (Lucknow)

फिलहाल इस घटना के बाद लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। विपक्षी दलों ने इसे कला की आवाज को दबाने की कोशिश बताया है, जबकि सत्ता पक्ष के समर्थकों का कहना है कि किसी को भी संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों का अपमान करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

अब सवाल यह है कि, क्या नेहा सिंह राठौड़ को पुलिस पूछताछ के लिए नोटिस भेजेगी? या यह गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा? लखनऊ की हवा में अभी तनाव घुला हुआ है और सबकी नजरें अब हजरतगंज थाने से निकलने वाली अगली आधिकारिक रिपोर्ट पर हैं। (Lucknow)

Comments are closed.

और पढ़ें