तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

VVIP सुरक्षा को ठेंगा! सांसद मनोज तिवारी के घर ‘डुप्लीकेट’ सेंधमारी, जब रक्षक ही बना भक्षक, तो आम जनता का क्या होगा?

Manoj Tiwari

Manoj Tiwari: देश की राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद और मशहूर अभिनेता-गायक मनोज तिवारी के घर हुई चोरी ने सुरक्षा तंत्र की पोल खोल कर रख दी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह चोरी किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि घर के ही एक ‘भीभेदी’ ने अंजाम दी।

हाई-टेक सीसीटीवी और तगड़ी सुरक्षा के दावों के बीच हुई इस वारदात ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा ‘कलंक’ लगा दिया है।

डुप्लीकेट चाबियों का खेल (Manoj Tiwari)

खबर के मुताबिक, यह चोरी मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के मुंबई स्थित आवास पर हुई। आरोपी ने बड़ी ही चालाकी से डुप्लीकेट चाबियों का इस्तेमाल कर घर का लॉक खोला और आलमारी में रखे 5 लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिसे कुछ समय पहले ही नौकरी से निकाला गया था।

यह घटना केवल एक चोरी नहीं, बल्कि पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती और शर्म की बात है। क्योंकि जिस जोन में सांसद और हाई-प्रोफाइल लोग रहते हैं, वहां 24 घंटे पुलिस की गश्त और चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी होने का दावा किया जाता है। (Manoj Tiwari)

Mumbai Police

पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल

इसके बावजूद एक अपराधी बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम देकर निकल जाता है। अब सवाल यह उठता है कि, जब एक सांसद, जो खुद देश की नीति निर्धारण में शामिल है, उनका घर सुरक्षित नहीं है, तो पुलिस प्रशासन आम जनता को सुरक्षा का भरोसा कैसे दिला सकता है?

भले ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर अपनी पीठ थपथपा ली होगी, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था के जिस ‘छेद’ को उजागर किया है, वह बेहद डरावना है। सीसीटीवी और हाई-सिक्योरिटी के बीच हुई यह सेंधमारी यह साबित करती है कि अपराधियों के मन में कानून का डर खत्म हो चुका है। अब समय आ गया है कि पुलिस केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर आम और खास, दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। (Manoj Tiwari)

Comments are closed.

और पढ़ें