तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार
तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

Mathura News: खुद को कृष्ण का अवतार बताने वाले IIT इंजीनियर पर कई युवतियों के यौन शोषण का आरोप, राधाकुंड का ‘फर्जी बाबा’ अभिषेक मिश्रा गिरफ्तार

Mathura News

Mathura News: मथुरा की पवित्र भूमि राधाकुंड से सामने आया है आस्था को शर्मसार करने वाला एक ऐसा खौफनाक सच, जहां गीता ज्ञान और भक्ति के नाम पर एक साधु वेशधारी शख्स ने हवस का ऐसा जाल बुना कि शिक्षित और करियर बनाने वाली युवतियां भी उसकी साजिश में फंसती चली गईं। खुद को कृष्ण बताने वाला ये शातिर दरअसल एक IIT इंजीनियर निकला, जिसने धर्म के चोले के पीछे अपराध का ऐसा साम्राज्य खड़ा किया, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है।

Mathura News: राधाकुंड में धर्म की आड़ में दरिंदगी, शिक्षित युवतियां बनीं शिकार

माथे पर त्रिपुंड चंदन, सात्विक भेष, हाथ में मृदंग और जुबान पर हरि नाम का संकीर्तन, मानो पहली नजर में कोई भी इसे परम भक्त या सिद्ध संत मान बैठे। लेकिन इस तिलकधारी साधु के भेष के पीछे छिपा था एक बेहद शातिर, पढ़ा-लिखा और खतरनाक दरिंदा, ये है अभिषेक मिश्रा। साल 2021 में देश के प्रतिष्ठित आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद, इसने नौकरी की बजाय मथुरा के राधाकुंड का रुख किया। लेकिन यहां वो अध्यात्म की खोज में नहीं, बल्कि अपनी हवस का साम्राज्य खड़ा करने आया था। अपनी रिटायर्ड मां के साथ किराए के मकान में रहकर इसने धर्म को धंधा और हवस की ढाल बना लिया।

दार्जिलिंग से छत्तीसगढ़ तक, कई राज्यों की युवतियां आईं निशाने पर

इस शातिर इंजीनियर ने इंटरनेट की ताकत को समझा और यूट्यूब पर ‘राधा कृपा अमृता’ नाम से एक चैनल शुरू किया। इस चैनल पर वो बड़ी-बड़ी बातें करता, गीता के श्लोकों की व्याख्या करता। उसकी मीठी बातों और अच्छी अंग्रेजी-हिंदी के तालमेल ने पढ़ी-लिखी, उच्च शिक्षित युवतियों को अपनी ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया, जो युवतियां मानसिक शांति या अध्यात्म की तलाश में थीं, ये ढोंगी बाबा उनका माइंडवॉश करने लगा। इसी जाल में फंसी छत्तीसगढ़ के कोरवा की रहने वाली एक बीटेक पास युवती, जो मुंबई की एक बड़ी कंपनी में 11 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर काम कर रही थी। इस हैवान के झांसे में आकर उसने हंसती-खेलती नौकरी छोड़ दी। (Mathura News)

नशीली दवा, दुष्कर्म और धमकी… एक-एक कर खुलती गईं हैवानियत की परतें

आरोपी अभिषेक मिश्रा के चंगुल में फंसी युवती ने अपने परिवार से झूठ बोला कि वो मथुरा की IOCL कंपनी में काम कर रही है, जबकि वो इस पाखंडी के आश्रमनुमा जाल में कैद हो चुकी थी। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई, जब 15 मई 2025 को उस युवती की छोटी बहन, जो बीएससी नर्सिंग की छात्रा थी, उससे मिलने राधाकुंड पहुंची। इस दरिंदे ने दोनों बहनों की जिंदगी नरक बना दी। छोटी बहन को दूध में नशीली दवा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जब पीड़िता न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची, तो आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस की इसी सुस्ती ने इस दरिंदे के हौसले आसमान पर पहुंचा दिए। (Mathura News)

पुलिस की शुरुआती ढिलाई ने बढ़ाए आरोपी के हौसले

पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाकर अभिषेक मिश्रा और आगे बढ़ा। इसके बाद उसने दार्जिलिंग की एक और युवती को अपने जाल में फंसाया। पहले अश्लील बातें, फिर विरोध करने पर डराना-धमकाना। इस साइको रेपिस्ट ने युवती को विश्वास दिला दिया कि वो साक्षात भगवान कृष्ण का रूप है और युवती राधा है। धर्म के इसी खौफ और माइंडगेम के जरिए जुलाई 2025 में उसने दार्जिलिंग की युवती के साथ भी दरिंदगी की। लेकिन पाप का घड़ा एक दिन भरता ही है, जब यह मामला खुला और आरोपी जेल गया, तो दार्जिलिंग की पीड़ित युवती और गुड़गांव के एक PHD धारक युवक ने हिम्मत दिखाई और थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए।

जेल पहुंचा कथित बाबा, अब कॉल डिटेल और बैंक खातों की जांच

थाने में बयान दर्ज कराने के बाद पीड़ित युवती ने ऑफ-कैमरा जो खुलासा किया। उसने जांच अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। पीड़िता के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की बीटेक युवती इस ढोंगी के सबसे ज्यादा करीब थी और उसकी गैरमौजूदगी में अन्य युवतियों का शिकार किया जाता था। आशंका जताई जा रही है कि यह ढोंगी अब तक करीब 12 युवतियों को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। पुलिस अब इस फर्जी बाबा की हर एक कॉल डिटेल, बैंक अकाउंट और सोशल मीडिया चैट को खंगाल रही है ताकि इसके इस घिनौने रैकेट की पूरी सच्चाई दुनिया के सामने आ सके। (Mathura News)

शिक्षा इंसान को सही और गलत का फर्क सिखाती है, लेकिन जब शिक्षा का इस्तेमाल किसी की जिंदगी तबाह करने के लिए किया जाए, तो अभिषेक मिश्रा जैसा ‘राक्षस’ पैदा होता है। धर्म की आड़ में छिपे इस भेड़िए को पुलिस ने सलाखों के पीछे तो भेज दिया है, लेकिन सवाल अब भी खड़े हैं। आखिर कब तक धर्म और अध्यात्म के नाम पर ऐसे पाखंडी मां-बेटे मिलकर बेटियों की जिंदगी से खिलवाड़ करते रहेंगे?

Comments are closed.

और पढ़ें