तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार
तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

UP Bijnor Gang Rape: नर्सिंग होम में ‘शर्मसार’ हुई इंसानियत! शादी का झांसा, गैंगरेप और धर्म परिवर्तन का दबाव; मुख्य आरोपी गिरफ्तार

UP Bijnor Gang Rape

UP Bijnor Gang Rape: बिजनौर के धामपुर से सामने आया है भरोसे और रिश्तों को झकझोर देने वाला गंभीर मामला, जहां एक निजी नर्सिंग होम के भीतर इलाज और सेवा की आड़ में एक युवती ने डॉक्टर और उसके परिवार पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। शादी का वादा, शारीरिक शोषण, गर्भपात का दबाव और फिर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। यही नहीं, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव के भी गंभीर आरोप सामने आए हैं, जिसने इस मामले को और संवेदनशील बना दिया है।

UP Bijnor Gang Rape: डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप

उत्तर प्रदेश का बिजनौर… वैसे तो अपनी शांत आबोहवा के लिए जाना जाता है, लेकिन धामपुर क्षेत्र का ‘शिफा नर्सिंग होम’ इस वक्त एक बेहद घिनौने अपराध का केंद्र बन चुका है। इसी नर्सिंग होम में काम करने वाली एक सीधी-सादी युवती ने अस्पताल के संचालक डॉक्टर और उसके पूरे परिवार के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंक दिया है। पीड़िता का आरोप है कि जिस डॉक्टर को वो अपना रक्षक समझती थी, उसी ने उसकी जिंदगी को नरक बना दिया। पहले मीठी-मीठी बातें कीं, नजदीकियां बढ़ाईं और फिर शादी का झूठा वादा करके लगातार अस्मत से खेलता रहा।

गर्भवती होने के बाद बढ़ा दबाव, गर्भपात कराने का दावा

भरोसे के इस कत्ल की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। कुछ समय बाद, जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो डॉक्टर का कथित तौर पर असली चेहरा सामने आ गया। शादी की बात पर मुकरने वाले इस डॉक्टर ने अपने परिवार के साथ मिलकर युवती पर गर्भपात कराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसे मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया गया कि वो टूट जाए। लेकिन वो नहीं जानती थी कि इस खौफनाक साजिश में अभी हैवानियत की और भी खौफनाक परतें खुलना बाकी थीं। (UP Bijnor Gang Rape)

शिकायत में डॉक्टर के भाइयों पर भी गंभीर आरोप

युवती का आरोप है कि जब उसने डॉक्टर की बात मानने से इनकार किया, तो डॉक्टर के भाइयों ने भी इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं। पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत में सीधे तौर पर डॉक्टर के भाइयों पर भी सामूहिक दुष्कर्म यानी गैंगरेप का संगीन आरोप लगाया है। एक रसूखदार परिवार के कई मर्द मिलकर एक अकेली बेबस लड़की की अस्मत को तार-तार करते रहे, और वो न्याय के लिए तड़पती रही।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया, जब पीड़िता ने खुलासा किया कि आरोपी पक्ष की ओर से उस पर लगातार धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जा रहा था। उसे अपना मजहब बदलने के लिए मजबूर किया गया। जैसे ही यह बात सामने आई, बिजनौर में हड़कंप मच गया। हिंदू संगठन के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया। (UP Bijnor Gang Rape)

आरोपों के बाद क्षेत्र में बढ़ा आक्रोश, संगठनों का प्रदर्शन

मामले की संवेदनशीलता और बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए धामपुर पुलिस तुरंत एक्शन में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर सलाखों के पीछे भेज दिया है। लेकिन गैंगरेप और साजिश में शामिल उसके भाई अभी भी फरार हैं। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं, जो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बचे हुए गुनाहगार भी सलाखों के पीछे होंगे। (UP Bijnor Gang Rape)

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी बनी बड़ी चुनौती

कानून के हाथ लंबे होते हैं और देर-सवेर गुनाहगारों को उनके कर्मों की सजा मिलती ही है। मुख्य आरोपी भले ही जेल की हवा खा रहा हो, लेकिन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। बिजनौर की इस बेटी को पूरी तरह से इंसाफ तभी मिलेगा, जब इस घिनौनी साजिश का एक-एक मोहरा कानून के शिकंजे में होगा।

Comments are closed.

और पढ़ें