Mrs Deshpande trailer: बड़े पर्दे के बाद अब OTT प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ से डेब्यू करने जा रही बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर भी खबरें चली, अब माधुरी दीक्षित ने इस पर खुलकर बात की है।
दरअसल एक्ट्रेस की पॉलिटिकल करियर के बारे में बातचीत पिछले साल तब शुरू हुई जब अफवाहें उड़ीं कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में हिस्सा ले सकती हैं। लेकिन अब उन्होंने इन बातों को पूरी तरह से क्लियर कर दिया है।
क्या है पॉलिटिक्स की दुनिया से दूर रहने के कारण? (Mrs Deshpande Trailer)
न्यूज एजेंसी ANI के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने पॉलिटिकल रास्ता न अपनाने के अपने कारणों के बारे में डिटेल में बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह अपनी आर्टिस्टिक/कला कोशिशों के ज़रिए दूसरों को मोटिवेट करना पसंद करती हैं।
माधुरी ने कहा, ‘मुझे पक्का नहीं पता। मुझे नहीं लगता कि पॉलिटिक्स मेरा काम है। मेरा मकसद एक आर्टिस्ट बनना और उस तरह से बदलाव लाना है, चाहे वह अवेयरनेस बढ़ाना हो या अपने विचार शेयर करना हो या दूसरों की मदद करना हो। मैं ऐसे हालात में अपने रोल को ऐसे ही देखती हूं।’ (Mrs Deshpande Trailer)
माधुरी ने आगे कहा, ‘पॉलिटिक्स में आना कभी भी मेरा मकसद नहीं रहा, और न ही मैं खुद को उस दुनिया में फिट पाती हूं। एक आर्टिस्ट के तौर पर वह जो असर डाल सकती हैं, वह उन्हें किसी भी पॉलिटिकल जुड़ाव से ज्यादा जरूरी और असली लगता है।
‘तेजाब’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा की एक स्थायी प्रतीक रही माधुरी ने यह भी कहा कि एक कलाकार के रूप में वह जो प्रभाव पैदा कर सकती हैं, वह उनके लिए राजनीतिक मंच की तुल अधिक सार्थक और स्वाभाविक है। (Mrs Deshpande Trailer)

‘मिसेज देशपांडे’ का ट्रेलर रिलीज
काम की बात करें तो, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने नए शो ‘मिसेज देशपांडे’ के साथ ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बना शो ‘मिसेज देशपांडे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपने नए शो ‘मिसेज देशपांडे’ के साथ ओटीटी पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
नागेश कुकुनूर के निर्देशन में बना शो ‘मिसेज देशपांडे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शो का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में लॉन्च किया गया। माधुरी के साथ डायरेक्टर नागेश और को-स्टार प्रियांशु चटर्जी भी मौजूद थे। कुकुनूर मूवीज़ के सहयोग से अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, मिसेज़ देशपांडे का प्रीमियर 19 दिसंबर, 2025 को जियो हॉटस्टार पर होगा। (Mrs Deshpande Trailer)









