Maharashtra TET Paper Leak: एकनाथ शिंदे बोले- मास्टरमाइंड पर लगेगा MCOCA, दोषियों को नहीं मिलेगी रियायत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब; कहा- राजनाथ सिंह ने संसद को किया गुमराह राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- ‘धन पहले, आस्था बाद में’ पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित गोरखपुर में भाजपा के प्रशिक्षण मेगा-अभियान का शुभारंभ, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Trump Tariff: ट्रंप की चेतावनी! डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर 100% टैरिफ लागू करने की घोषणा, EU को मुख्य निशाना बनाते हुए सख्त रुख
Maharashtra TET Paper Leak: एकनाथ शिंदे बोले- मास्टरमाइंड पर लगेगा MCOCA, दोषियों को नहीं मिलेगी रियायत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब; कहा- राजनाथ सिंह ने संसद को किया गुमराह राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; बोले- ‘धन पहले, आस्था बाद में’ पेपर लीक की आशंका के बीच महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित गोरखपुर में भाजपा के प्रशिक्षण मेगा-अभियान का शुभारंभ, CM योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां Trump Tariff: ट्रंप की चेतावनी! डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर 100% टैरिफ लागू करने की घोषणा, EU को मुख्य निशाना बनाते हुए सख्त रुख

NEET-UG 2026 Re-Exam: 1.38 लाख CCTV, 51 हजार जैमर और AI निगरानी के बीच होगी परीक्षा, NTA ने किए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम

NEET-UG 2026 Re-Exam

NEET-UG 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को होने वाली NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा के लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए देश भर के केंद्रों पर 1,38,560 सीसीटीवी कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक नकल रोकने के लिए 51,311 जैमर लगाए गए हैं। यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में बनाए गए 5,440 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें 22.79 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।

NEET-UG 2026 Re-Exam: AI टूल्स रखेंगे संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर

परीक्षा के 95,000 से अधिक कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनका लाइव फीड राष्ट्रीय, राज्य और मंत्रालय स्तर पर बने कंट्रोल रूम से सीधे जोड़ा गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए एआई (AI) टूल की मदद ली जा रही है, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखेंगे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल या ब्लूटूथ जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से नकल रोकने के लिए कुल 51,311 जैमर लगाए गए हैं। इन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा लगाया गया है।

2 लाख कर्मचारियों और 6,700 ऑब्जर्वर्स को सौंपी गई जिम्मेदारी

फर्जी उम्मीदवारों को रोकने के लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले आधार-आधारित बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 48,000 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। पूरी परीक्षा प्रक्रिया की देखरेख के लिए 2 लाख से अधिक कर्मचारियों और करीब 6,700 ऑब्जर्वर्स की ड्यूटी लगाई गई है। लीक से बचाने के लिए गोपनीय परीक्षा सामग्री को पुलिस सुरक्षा और जीपीएस (GPS) से लैस गाड़ियों के जरिए केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। (NEET-UG 2026 Re-Exam)

पुलिस, अर्धसैनिक बल और वायुसेना भी सुरक्षा अभियान में शामिल

राज्य और जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, जिसमें पुलिस, अर्धसैनिक बल, भारतीय वायु सेना और डाक विभाग की तैनाती शामिल है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगभग 40 से 50 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। गोपनीय सामग्री रखने वाली लगभग 1,500 बैंक शाखाओं में बैंक अधिकारियों को तैनात किया गया है, और डाक विभाग देश भर में लगभग 700 संग्रह केंद्रों पर ओएमआर शीट एकत्र करने के लिए अपनी टीमों का समन्वय करेगा। सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें की जा चुकी हैं, और जिलों ने केंद्र व्यवस्था की पुष्टि कर दी है।

देशभर में मॉक ड्रिल कर परखी गई परीक्षा तैयारियां

सभी प्रणालियों – जैमर, सीसीटीवी, कर्मचारियों की तलाशी और बायोमेट्रिक्स – की जाँच के लिए 20 जून को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल आयोजित की गई। समन्वयकों ने संरक्षक बैंकों में रखी परीक्षा सामग्री की जाँच कर ली है और परीक्षा के लिए उसकी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। (NEET-UG 2026 Re-Exam)

छात्रों के लिए पानी, ORS, एम्बुलेंस और बैठने की विशेष व्यवस्था

NTA ने इस बार परीक्षा को केवल सुरक्षित ही नहीं बल्कि छात्र-अनुकूल बनाने पर भी जोर दिया है। राज्य सरकारों के समन्वय से, परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के लिए पीने का पानी, ORS, एम्बुलेंस और अभिभावकों के लिए छाया और बैठने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी लगाई गई है ताकि छात्रों को समय देखने में परेशानी न हो। अतिरिक्त रफ शीट्स की व्यवस्था की गई है, जिसमें लेफ्ट-हैंडेड छात्रों की जरूरतों का भी ध्यान रखा गया है।

सोशल मीडिया पर पेपर लीक अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

सुरक्षा जांच और बायोमेट्रिक में लगने वाले समय को देखते हुए इस बार परीक्षा की अवधि बढ़ाकर 195 मिनट (3 घंटे 15 मिनट) कर दी गई है। वहीं कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने NEET अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है ताकि दूर-दराज के छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों को सोशल मीडिया पर चल रही पेपर लीक की झूठी खबरों और अफवाहों से बचने की सलाह दी है। (NEET-UG 2026 Re-Exam)

Comments are closed.

और पढ़ें