Shiv Sena UBT Crisis: शिवसेना (UBT) में फूट की अटकलों के बीच संजय राउत का बागी सांसदों को अल्टीमेटम, बोले- जाना है तो पहले इस्तीफा दो… NEET-UG पुनर्परीक्षा के अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% छूट, योग दिवस व मुहर्रम को लेकर भी CM योगी ने जारी किए अहम निर्देश नितिन नबीन का नए सरकारी आवास में गृह प्रवेश 17 जून को तय, BJP-एनडीए नेताओं के साथ होगा समारोह Delhi: स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; सात आरोपी गिरफ्तार ‘अगर नौकरी होती तो थप्पड़ नहीं मारता, बेरोजगारी ने युवाओं को हिंसा की राह पर धकेला’; जयपुर थप्पड़कांड पर अभिजीत दिपके का बड़ा बयान G7 Summit 2026: जी7 शिखर सम्मेलन में भारत की मजबूत मौजूदगी, विश्व नेताओं के बीच केंद्र में दिखे PM मोदी, ग्रुप फोटो ने खींचा ध्यान

NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले Telegram पर 22 जून तक बैन, फर्जी पेपर लीक दावों पर सरकार का बड़ा एक्शन

NEET-UG 2026 Re-Exam

NEET-UG 2026 Re-Exam: केंद्र सरकार ने 21 जून 2026 को होने वाली NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले भारत में Telegram ऐप पर 22 जून 2026 तक अस्थायी रोक लगा दी है। सरकार ने यह सख्त कदम परीक्षा से जुड़ी अफवाहों, फर्जी प्रश्नपत्र लीक के दावों और धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों (चीटिंग रैकेट्स) पर लगाम लगाने के लिए उठाया है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत Telegram को 22 जून 2026 तक ब्लॉक कर दिया है। एक अन्य अहम आदेश के तहत, Telegram को भारत में 30 जून 2026 तक पुराने मैसेज को एडिट करने की सुविधा बंद करने को कहा गया है।

NEET-UG 2026 Re-Exam: फर्जी पेपर लीक गैंग पर सरकार का शिकंजा

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के अनुसार, नकल माफिया Telegram के ‘मैसेज एडिट’ फीचर का गलत इस्तेमाल करते थे। वे परीक्षा खत्म होने के बाद पुराने समय के मैसेज को बदलकर नकली ‘पेपर लीक’ के डिजिटल सबूत गढ़ते थे। Telegram पर ‘Paper Leaked NEET’, ‘Re-NEET 2026’ और ‘NEET MAFIA’ जैसे फर्जी चैनल चलाए जा रहे थे। ये चैनल छात्रों और उनके परिवारों से पेपर देने के नाम पर हजारों से लेकर लाखों रुपयों की मांग कर रहे थे। NTA ने साफ किया है कि परीक्षा का कोई भी पेपर बाहर लीक नहीं हुआ है। अग्रिम पेपर देने के सभी दावे पूरी तरह से फर्जी और धोखाधड़ी हैं।

परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों को चेतावनी

बता दें, NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा अपने तय समय पर 21 जून 2026 (रविवार) को ही आयोजित की जाएगी। इससे पहले 3 मई 2026 को हुई मुख्य परीक्षा को प्रश्नपत्र लीक के बड़े आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था, जिसके कारण यह दोबारा परीक्षा कराई जा रही है। NTA ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। परीक्षा से जुड़े किसी भी आधिकारिक अपडेट के लिए केवल NTA की अधिकृत वेबसाइट पर ही भरोसा करें। (NEET-UG 2026 Re-Exam)

केंद्र सरकार ने 21 जून को होने वाली नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। मई में हुई परीक्षा को कुछ सवाल लीक होने के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। दोबारा परीक्षा की तैयारियों के बीच कैबिनेट सेक्रेटरी टी.वी. सोमनाथन ने हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की और चेतावनी दी कि जो कोई भी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता को बिगाड़ने, उसमें बाधा डालने या उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

और पढ़ें