Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड
Z+ सुरक्षा के बावजूद SAD प्रमुख सुखबीर बादल पर हमला, नांदेड़ में मचा हड़कंप; हमलावर पुलिस की गिरफ्त में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड

नितिन नबीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की विचारधारा और राष्ट्रवादी आंदोलन को कायम रखने का लिया संकल्प

Nitin Nabin New BJP President

Nitin Nabin New BJP President: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पार्टी की विचारधारा और अपनी नई जिम्मेदारी के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया। 

नितिन नबीन भाजपा के नए युग का सूत्रधार (Nitin Nabin New BJP President)

नबीन ने कहा कि उनके लिए यह केवल एक पद ग्रहण करना नहीं है, बल्कि पार्टी के राष्ट्रवादी आंदोलन की विचारधारा, परंपराओं और जिम्मेदारी को अपनाना है। उन्होंने इसे अपने लिए संकल्प का क्षण बताया। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक विकसित भारत की दिशा में काम कर रहे 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयास को उजागर किया।

राजधानी में पार्टी मुख्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नबीन ने कहा कि आज का क्षण मेरे लिए संकल्प का क्षण है। आज मैं केवल पद ग्रहण नहीं कर रहा हूँ। मैं इस पार्टी के राष्ट्रवादी आंदोलन की विचारधारा, परंपराओं और जिम्मेदारी को स्वीकार कर रहा हूँ, और इस अवसर पर मैं अपने सभी वरिष्ठ सहयोगियों को भी नमन करता हूँ। आज 140 करोड़ भारतीय एक विकसित भारत के सपने से जुड़ रहे हैं और देश को आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। इसके लिए में प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।” (Nitin Nabin New BJP President)

प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन: पार्टी की नई दिशा

नवीन ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन से ही उनके जैसा एक साधा कार्यकर्ता शीर्ष पद तक पहुंच सका। गुजरात के आनंद में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए, नबीन ने कहा कि उन्होंने सीखा कि सच्ची महानता लोगों की भावनाओं से जुड़ने से आती है।

नबीन ने कहा कि आज सबसे पहले, मैं आप सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। आपने मुझ जैसे एक साधारण कार्यकर्ता को पार्टी में इस सर्वोच्च पद तक पहुँचने का अवसर दिया है, और इसके लिए मैं आप सभी के प्रति नतमस्तक हूँ। प्रधानमंत्री जी, मैं आपके प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ क्योंकि हम जैसे साधारण कार्यकर्ताओं ने हमेशा दूर से देखा है कि आप राष्ट्र की सेवा में निरंतर कार्यरत हैं। (Nitin Nabin New BJP President)

नबीन ने आगे कहा कि मुझे याद है जब मैंने पहली बार आपके साथ गुजरात के आनंद में एक कार्यक्रम में भाग लिया था। उस समय में राष्ट्रीय महासचिव था, और मैंने सद्भावना मिशन कार्यक्रम के दौरान आपको हर एक व्यक्ति की बात ध्यान से सुनते हुए देखा था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद, जब आपने अपने ग्रीन रूम में हमसे बात की, तो आपने बड़ी भावुकता से समझाया कि गुजरात से इतने सारे लोग क्यों आए थे। उस दिन, मुझे समझ आया कि एक व्यक्ति तभी महान बनता है जब वह लोगों की भावनाओं से जुड़ता है।

पांच राज्यों में जीत की गारंटी

नवीन ने तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की संभावनाओं पर भी विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण से सभी पांच राज्यों में सफलता सुनिश्चित होगी। (Nitin Nabin New BJP President)

उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ महीनों में तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में चुनाव होने वाले हैं और इन राज्यों की जनसंख्या संरचना पर व्यापक चर्चा हो रही है। बदलती जनसंख्या संरचना वहां की स्थिति को बदल रही है और यह हमारे लिए एक चुनौती है। हालांकि, हमें पूरा विश्वास है कि भाजपा कार्यकर्ता अपने संघर्ष और कड़ी मेहनत से इन पांचों राज्यों में भाजपा को सफलता दिलाएंगे।

विपक्षी दलों पर साधा निशाना (Nitin Nabin New BJP President)

नबीन ने विपक्षी दलों पर सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं में कथित रूप से हस्तक्षेप करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की और तमिलनाडु में हाल ही में हुए कार्तिकई दीपम उत्सव और एक न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने के प्रयास का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हाल ही में हमने देखा कि कैसे विपक्षी दलों ने तमिलनाडु की एक पहाड़ी पर पवित्र कार्तिकई दीपम उत्सव को रोकने की कोशिश की। यह इकलौती घटना नहीं है; विपक्ष ने अन्य चीजों को रोकने के लिए भी साजिशें रची हैं। (Nitin Nabin New BJP President)

उन्होंने आगे कहा कि हमने हाल ही में देखा कि कैसे एक न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने का प्रयास किया गया। आज जब हम सोमनाथ की बात करते हैं और इस गौरवशाली उत्सव को मनाने की कोशिश करते हैं, तो विपक्षी दलों के लोग असहज महसूस करते हैं। हमारा मानना है कि ऐसी परंपराओं को रोकने की कोशिश करने वाली ताकतों का सामना करना आवश्यक है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि राम सेतु के अस्तित्व को नकारने वाले और कार्तिकई दीपम उत्सव का विरोध करने वालों का भारतीय राजनीति में कोई स्थान न हो।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नबीन को उनके संबोधन के बधाई दी। आज नवीन ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई अन्य भाजपा नेता और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे। (Nitin Nabin New BJP President)

45 वर्ष की आयु में नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में अब तक के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं।वह जेपी नड्डा के उत्तराधिकारी के रूप में निर्विरोध चुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनके नामांकन का समर्थन किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के मामलों में नबीन अब उनके “बॉस” होंगे और उनका ऊर्जावान नेतृत्व संगठन को और सशक्त बनाएगा। नबीन बिहार के बांकीपुर से पांच बार विधायक रहे हैं और इससे पहले वह दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।



Comments are closed.

और पढ़ें