तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

Padma awards 2026: राष्ट्रपति भवन में आज होगा भव्य पद्म पुरस्कार समारोह, 66 विभूतियों को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित सम्मान

Padma awards 2026

Padma awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित होने वाले नागरिक अलंकरण समारोह में में 66 विभूतियों को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। इनमें से दो विभूतियों को पद्मविभूषण, छह हस्तियों को पद्मभूषण और 58 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। समारोह को लेकर राष्ट्रपति में विशेष तैयारियां की गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

Padma awards 2026: 131 विभूतियों को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित सम्मान

जानकारी के मुताबिक, समारोह दो चरणों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य हस्तियां शामिल होंगी। सूत्रों के अनुसार, शेष पद्म पुरस्कार बाद में आयोजित होने वाले समारोह में प्रदान किए जाएंगे। वर्ष 2026 के लिए राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कार देने को मंजूरी दी है, जिनमें पांच पद्मविभूषण, 13 पद्मभूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। (Padma awards 2026)

रोहित शर्मा, आर माधवन और अलका याग्निक समेत कई हस्तियां होंगी सम्मानित

बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र और झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बॉलीवुड सिंगर अलका याग्निक भी पद्म भूषण सम्मानित होंगी, वहीं एक्टर आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री दिया जाएगा। (Padma awards 2026)

पद्म पुरस्कार भारत रत्न के बाद देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। ये पुरस्कार कला, सामाजिक कार्य, लोक सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार व उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, खेल और सिविल सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट और विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

Comments are closed.

और पढ़ें