तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, 14 साल बाद बढ़ी फीस; खोए या डैमेज पासपोर्ट के रिप्लेसमेंट पर भी देना होगा ज्यादा शुल्क

Passport Fees Hike

Passport Fees Hike: भारत सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। सरकार ने पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन (Passports Amendment Rules, 2026) करते हुए इन नई दरों को मंजूरी दी है। ये बढ़ोतरी 14 साल बाद की गई है। इससे पहले 2012 में फीस में बदलाव हुआ था।

नई दरों के तहत, 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के आवेदकों के लिए 36 पन्नों का नया पासपोर्ट बनवाने या उसको दोबारा जारी करवाने की सामान्य योजना के तहत लागत 2,500 रुपये होगी, जो वर्तमान में 1,500 रुपये है, जबकि तत्काल शुल्क 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, जो लोग ज्यादा यात्रा करते हैं और 60 पन्नों का पासपोर्ट बुकलेट चाहते हैं, उन्हें नॉर्मल कैटेगरी में 3,500 रुपए और तत्काल प्रोसेसिंग के लिए 6,000 रुपए का भुगतान करना होगा। (Passport Fees Hike)

Passport Fees Hike: नए और री-इश्यू पासपोर्ट की फीस

  • 36 पन्ने का सामान्य पासपोर्ट: ₹1,500 से बढ़कर ₹2,500
  • 36 पन्ने का तत्काल पासपोर्ट: ₹3,500 से बढ़कर ₹5,000
  • 60 पन्ने का सामान्य पासपोर्ट: ₹2,000 से बढ़कर ₹3,500
  • 60 पन्ने का तत्काल पासपोर्ट: ₹4,000 से बढ़कर ₹6,000

खोने या डैमेज होने पर रिप्लेसमेंट चार्ज

यदि आपका पासपोर्ट खो जाता है या खराब हो जाता है, तो उसे दोबारा बनवाने के लिए शुल्क में सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है। (Passport Fees Hike)

  • 36 पन्ने का रिप्लेसमेंट (नॉर्मल): अब ₹5,000 लगेंगे।
  • 36 पन्ने का रिप्लेसमेंट (तत्काल): अब ₹7,500 लगेंगे।
  • 60 पन्ने का रिप्लेसमेंट (नॉर्मल): अब ₹6,000 लगेंगे।
  • 60 पन्ने का रिप्लेसमेंट (तत्काल): अब ₹8,500 लगेंगे।

बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी राहत, 10% छूट जारी

पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी), सरेंडर सर्टिफिकेट, ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम वेरिफिकेशन और अन्य पासपोर्ट संबंधी सर्टिफिकेट के लिए शुल्क भारत में 750 रुपये और विदेश में 40 अमेरिकी डॉलर निर्धारित किया गया है। सरकार ने 8 वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए पासपोर्ट आवेदन पर 10% की विशेष छूट को बरकरार रखा है। पासपोर्ट की वैधता के नियमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वयस्कों के लिए यह पहले की तरह 10 वर्ष और नाबालिगों के लिए 5 वर्ष (या 18 वर्ष की आयु होने तक) मान्य रहेगा। (Passport Fees Hike)

Comments are closed.

और पढ़ें