UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला
UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

‘We Will Do It’, 25 साल के सफर पर PM मोदी ने रखा विकसित भारत का रोडमैप; 2047 के लिए 6 लक्ष्य तय

PM Modi Completed 25 Years of Public Service

PM Modi Completed 25 Years of Public Service: 7 अक्टूबर 2026 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के तौर पर अपने सार्वजनिक जीवन और अटूट सेवा भाव के सफल 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 7 अक्टूबर 2001 को जब उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब से लेकर आज केंद्र में प्रधानमंत्री के रूप में अपनी तीसरी पारी तक, उनका यह सफर बिना रुके, बिना थके देश सेवा को समर्पित रहा है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ (सेवा ज्योति कार्यक्रम) में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने देश को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरने वाला एक नया नारा दिया है- “We Will Do It” (हम करके रहेंगे)।

PM Modi Completed 25 Years of Public Service: संकल्प से सिद्धि- ‘We Will Do It’ के 6 बड़े लक्ष्य

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भविष्य के भारत का एक विराट रोडमैप देश के सामने रखा। उन्होंने खासतौर से देश की युवा पीढ़ी (Gen Z) को इस संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए 6 प्रमुख लक्ष्य तय किए-

  1. विकसित भारत 2047 – We Will Do It: आजादी के 100वें वर्ष तक भारत को पूरी तरह विकसित राष्ट्र बनाना।
  2. टॉप 3 ग्लोबल इकॉनमी – We Will Do It: भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाना।
  3. आत्मनिर्भर भारत – We Will Do It: हर क्षेत्र में देश को अपनी ताकतों पर खड़ा करना और विदेशी निर्भरता खत्म करना।
  4. ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब – We Will Do It: भारत को दुनिया के लिए उत्पादन का सबसे बड़ा केंद्र बनाना।
  5. अंतरिक्ष में इंसानी कदम – We Will Do It: स्पेस सेक्टर में भारत के मानव मिशनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना।
  6. ओलंपिक की मेजबानी – We Will Do It: भारत की धरती पर दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ का सफल आयोजन करना।

जब प्रधानमंत्री मंच से इन लक्ष्यों को दोहरा रहे थे, तब स्टेडियम में मौजूद हजारों लोगों की गूंज भी “We Will Do It” के नारों से आसमान छू रही थी। (PM Modi Completed 25 Years of Public Service)

गुजरात से दिल्ली: जनशक्ति के भरोसे 25 साल का सफर

अपनी इस लंबी यात्रा को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब वह 25 साल पहले 50 वर्ष की उम्र में संगठन का काम छोड़कर पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तब उनके पास न तो प्रशासनिक व्यवस्था का कोई अनुभव था और न ही सरकार चलाने का कोई गहरा ज्ञान था।

उन्होंने कहा, “मेरे पास अगर कुछ था, तो वह था जनता पर अटूट विश्वास और जनशक्ति पर भरोसा। मैंने इसी जनविश्वास को अपनी ताकत बनाया, जनता को साथ लेकर नीतियां बनाईं, और ‘We Will Do It’ के मंत्र पर चलते हुए परिणाम दिए। आज गुजरात जहां पहुंचा है, पूरी दुनिया उसका उदाहरण देती है।”

2014 में देश की कमान संभालने के बाद उन्होंने गुजरात के विकास से देश का विकास के अपने मूल मंत्र को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया। आज देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालना इस सेवा भाव की सबसे बड़ी सफलता की गवाही देता है। (PM Modi Completed 25 Years of Public Service)

“महत्वाकांक्षा नहीं, मेरा जीवन एक मिशन है”

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री काफी भावुक भी नजर आए। उन्होंने साफ किया कि सरकार के मुखिया के रूप में उनके 25 साल का यह पड़ाव कोई व्यक्तिगत गौरव या उत्सव का विषय नहीं है, बल्कि देशवासियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा, “मैं बचपन से मिले संस्कारों के कारण महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि एक मिशन के लिए जीने वाला व्यक्ति हूं। मेरे लिए कर्म ही मेरा धर्म है और सेवा ही मेरा मार्ग है। काम रुकना नहीं चाहिए और प्रयास थमना नहीं चाहिए।”

उन्होंने अपने आलोचकों और समर्थकों दोनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि विरोधियों ने उन्हें लोकतंत्र की ताकत और अपने भीतर झांकना सिखाया, जबकि समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने का संबल दिया। उन्होंने 2001 के भुज भूकंप से पुनर्निर्माण, चंद्रयान मिशन से असफलताओं से उठना और कोरोना महामारी से देश की सामूहिक चेतना की शक्ति सीखने के अनुभवों को भी साझा किया। (PM Modi Completed 25 Years of Public Service)

नया विजन: ‘ITLA’ और विकसित भारत का फ्यूचर प्लान

प्रधानमंत्री के इस नए नारे और विजन को जमीन पर उतारने के लिए सरकार ने रणनीतिक कदम उठाने भी शुरू कर दिए हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिवहन और लॉजिस्टिक्स के लिए एकीकृत प्राधिकरण (Integrated Transport and Logistics Authority – ITLA) बनाने की घोषणा की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ‘We Will Do It’ के संकल्प को पूरा करने के लिए देश में तेज, आधुनिक और कम लागत वाली परिवहन व्यवस्था रीढ़ की हड्डी साबित होगी, जो भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के सपने को गति देगी।

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें