राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, 4 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

PM Modi Varanasi Visit

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में चुनावी रैलियां करने के बाद उत्तर प्रदेश में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया। पीएम मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के प्रचार के तहत औरंगाबाद और कैमूर जिले के भभुआ में जनसभाओं को संबोधित किया।

बिहार से वह सीधे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहां उनके दो दिवसीय दौरे के लिए भव्य स्वागत और सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बाबतपुर एयरपोर्ट से बरेका (BLW) तक उन्होंने एक छोटा रोड शो किया, जहाँ वे रात्रि विश्राम करेंगे।

PM Modi Road Show

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री शुक्रवार शाम करीब पांच बजे विशेष विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचें, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

अपने वाराणसी प्रवास के दौरान, पीएम मोदी अगले दिन 8 नवंबर को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिनमें से एक वाराणसी से खजुराहो तक चलेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, शनिवार आठ नवंबर को सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर पीएम बनारस स्टेशन से चार वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे और वहां से करीब सवा नौ बजे बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। (PM Modi Varanasi Visit)

यह विश्वस्तरीय रेल सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को आसान, तेज़ और अधिक आरामदायक यात्रा प्रदान करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को साकार करने में एक और मील का पत्थर है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु मार्गों पर चलेंगी। यात्रा समय को कम करके ये रेलगाड़ियां क्षेत्रीय गतिशीलता को बढ़ाएंगी, पर्यटन को बढ़ावा देंगी और देश भर में आर्थिक गतिविधियों को समर्थन प्रदान करेंगी।

PM Modi Varanasi Visit: चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

बनारस-खजुराहो: धार्मिक पर्यटन के लिए नया कनेक्शन

पीएमओ के मुताबिक, बनारस-खजुराहो वंदे भारत इस मार्ग पर सीधी कनेक्टिविटी स्थापित करेगी और वर्तमान में चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में लगभग 2 घंटे 40 मिनट की बचत करेगी। यह वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो सहित भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी।

यह संपर्क न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को मज़बूत करेगा, बल्कि तीर्थयात्रियों और यात्रियों को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक एक तेज़, आधुनिक और आरामदायक यात्रा भी प्रदान करेगा। (PM Modi Varanasi Visit)

लखनऊ-सहारनपुर: समय की बचत और बेहतर पहुँच

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन लगभग 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी, जिससे यात्रा समय में लगभग 1 घंटे की बचत होगी। इससे लखनऊ, सीतापुर, शाहजहाँपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को बहुत लाभ होगा। साथ ही रुड़की होते हुए हरिद्वार तक उनकी पहुँच भी बेहतर होगी।

फिरोजपुर-दिल्ली: व्यापार और रोजगार के अवसरों का विस्तार

फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत इस रूट पर सबसे तेज़ चलने वाली ट्रेन होगी, जो अपनी यात्रा मात्र 6 घंटे 40 मिनट में पूरी करेगी। फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब के प्रमुख शहरों, जैसे फिरोजपुर, बठिंडा और पटियाला, के बीच संपर्क को मज़बूत करेगी। (PM Modi Varanasi Visit)

इस ट्रेन से व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के अवसरों को बढ़ावा मिलने, सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान और राष्ट्रीय बाज़ारों के साथ बेहतर एकीकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

एर्नाकुलम-बेंगलुरु: दक्षिण भारत की नई रेल कड़ी

दक्षिण भारत में एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा के समय को 2 घंटे से ज़्यादा कम कर देगी, जिससे यह यात्रा 8 घंटे 40 मिनट में पूरी हो जाएगी। एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ेगी, जिससे पेशेवरों, छात्रों और पर्यटकों को तेज़ और अधिक आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। यह मार्ग केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच अधिक आर्थिक गतिविधि और पर्यटन को बढ़ावा देगा, साथ ही क्षेत्रीय विकास और सहयोग को बढ़ावा देगा। (PM Modi Varanasi Visit)


Comments are closed.

और पढ़ें