Jharkhand Protest: JPSC विवाद में बड़ा मोड़, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर ‘कांग्रेस ने देश के साथ किया विश्वासघात’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला; युवाओं के विकास पर उठाए सवाल CM योगी के दिल्ली दौरे से यूपी चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, PM मोदी से लेकर नितिन नवीन तक अहम मुलाकात ‘चिप से जहाज तक सब कुछ भारत में बनेगा’, PM मोदी ने IIT दिल्ली में किया ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन; 3,036 छात्रों को मिली डिग्री रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट से बड़ा बिल पास; जानिए पूरा मामला? अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; जेल से कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज

प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, 100 साल पुराना मकान ढहा; एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Pratapgarh Building Collapse

Pratapgarh Building Collapse: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली मोहल्ले में करीब 100 साल पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के एक कमरे में सो रहा पूरा परिवार मलबे में दब गया। एक ही परिवार के छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Pratapgarh Building Collapse: रात दो बजे हुए हादसे में मलबे में दबा पूरा परिवार

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 3 किलोमीटर दूर कोतवाली थाना क्षेत्र के महुली बाजार में रात करीब दो बजे हुआ। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दो मंजिला पुराना मकान कमजोर हो गया था और अचानक उसकी छत भरभराकर नीचे गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के वक्त परिवार के सभी 7 सदस्य एक ही कमरे में सो रहे थे, जिनमें से केवल एक युवक (अमन श्रीवास्तव, उम्र 28 वर्ष) जिंदा बचा है, जो गंभीर रूप से घायल है।

दो घंटे चले रेस्क्यू के बाद छह शव निकाले गए

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 2 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मलबे से लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। (Pratapgarh Building Collapse)

दंपति, बेटा-बहू और दो मासूम बच्चों की गई जान

हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान प्रमोद श्रीवास्तव (60 वर्ष), गृहस्वामीरीता श्रीवास्तव (55 वर्ष), नितिन श्रीवास्तव (25 वर्ष), माधुरी श्रीवास्तव (24 वर्ष), माधव (2 वर्ष), अद्विक (10 महीने) के रूप में हुई है। इस भीषण हादसे में प्रमोद श्रीवास्तव के बड़े बेटे अमन श्रीवास्तव (28 वर्ष) मलबे से किसी तरह रेंगकर बाहर निकलने में सफल रहे और उन्होंने ही शोर मचाकर पड़ोसियों को इकट्ठा किया। वह गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। (Pratapgarh Building Collapse)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें