Prince Andrew Arrested: आज पूरी दुनिया की नजरें बकिंघम पैलेस की उन ऊंची दीवारों पर टिकी हैं, जो अब तक रसूख और सत्ता के पीछे छिपे काले सच को दबाए बैठी थीं। जेफरी एपस्टीन Jeffrey Epstein की वह ‘डेथ फाइल’ जिसने सालों तक दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों की नींद उड़ा रखी थी, उसने आज अपना पहला और सबसे बड़ा शिकार किया है।
यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि उन हजारों चीखों का जवाब है जो सालों तक सत्ता के गलियारों में अनसुनी कर दी गईं। एपस्टीन की फाइलों ने जो खुलासा किया, उसने इंसानियत की रूह को कंपा दिया। कैसे ऊंची कुर्सियों पर बैठे ‘हैवानों’ ने छोटी-छोटी बच्चियों को अपनी हवस का जरिया बनाया। जिस समाज को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी इन रसूखदारों की थी, उन्होंने ही मासूमों को एक ‘वस्तु’ की तरह इस्तेमाल किया। (Prince Andrew Arrested)
Prince Andrew Arrested: प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी
आपको बता दें कि, जैसे ही प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी की खबर फैली, लंदन की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यह आक्रोश उस व्यवस्था के खिलाफ है, जिसने सालों तक इन ‘भेड़ियों’ को VIP सुरक्षा के घेरे में रखा। सड़कों पर खड़े लोगों की आँखों में नमी भी है और दहकता हुआ गुस्सा भी। (Prince Andrew Arrested)
यह गुस्सा उस व्यवस्था के खिलाफ है जिसने ‘भेड़ियों’ को ‘राजकुमार’ बनाए रखा। लेकिन आज हवाएं बदल चुकी हैं। पहली गिरफ्तारी ने यह साफ कर दिया है कि, कानून से बड़ा कोई नहीं है, न कोई ताज, न कोई सिंहासन। फिलहाल जैसे-जैसे फाइल के पन्ने और खुलेंगे, शिखर पर बैठे वे तमाम चेहरे बेनकाब होंगे जिन्होंने मासूमियत का सौदा किया था।









