Iran America Tension: आज पूरी दुनिया की सांसें थमी हुई हैं। मध्य पूर्व से आ रही खबरें किसी डरावने सपने जैसी हैं, जहाँ शांति की उम्मीदें दम तोड़ रही हैं और बारूद की गंध हवाओं में घुल चुकी है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता यह तनाव अब केवल दो देशों की जंग नहीं, बल्कि एक ‘ग्लोबल प्रलय’ का आगाज लग रहा है।
Iran America Tension: अमेरिका का ‘डेडलाइन’ अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को साफ चेतावनी दे दी है—10 दिन, और फैसला होगा। लेकिन यह सिर्फ शब्दों की जंग नहीं है। अमेरिका ने अपने सबसे घातक शिकारी, F-35 और F-22 रैप्टर लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया है। ये विमान आसमान में मौत का वो जाल बुन रहे हैं, जिससे बचना नामुमकिन माना जाता है।
आपको बता दें कि, वहीं तेहरान ने भी झुकने से इनकार कर दिया है। ताजा सैटेलाइट तस्वीरों ने दुनिया के होश उड़ा दिए हैं। ईरान ने अपनी परमाणु साइटों और मिसाइल ठिकानों के इर्द-गिर्द सुरक्षा का ऐसा घेरा तैयार किया है, जिसे भेदना लगभग असंभव है। सुरंगों के भीतर छिपा यह परमाणु जखीरा अब किसी भी पल फटने को तैयार है। (Iran America Tension)
10 दिन जो बदल देंगे इतिहास
गाजा में गिरते बमों और 11 मासूमों की मौत ने इस आग में घी का काम किया है। एक तरफ इजरायल का हमला और दूसरी तरफ ईरान-अमेरिका की सीधी टक्कर—यह समीकरण दुनिया को उस अंधेरे की ओर ले जा रहा है जहाँ से वापसी का रास्ता नहीं दिखता। अगर इन 10 दिनों में कूटनीति फेल हुई, तो विनाश का वो तांडव शुरू होगा जिसकी गूँज सदियों तक सुनाई देगी। (Iran America Tension)









