Rafale Deal India: भारतीय वायुसेना की शक्ति में अब वह ‘महा-इजाफा’ होने जा रहा है, जिससे दुश्मनों के हौसले पस्त और देश का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। रक्षा मंत्रालय की उच्चस्तरीय कमेटी ने ‘मेक इन इंडिया’ के तहत 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की मेगा-डील को हरी झंडी दे दी है। यह केवल एक रक्षा सौदा नहीं, बल्कि नए भारत की वह गूंज है जो पूरी दुनिया को बता रही है कि— भारत अब न रुकेगा, न झुकेगा!
Rafale Deal India: आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम
आपको बता दें इस डील की सबसे बड़ी ताकत यह है कि ये विमान भारत की अपनी मिट्टी पर तैयार होंगे। और ‘मेक इन इंडिया’ के तहत इन विमानों का निर्माण भारत में होने से देश न केवल रक्षा तकनीक का हब बनेगा, बल्कि हजारों युवाओं के लिए रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। इन 114 राफेल जेट्स के आने के बाद भारतीय वायुसेना की गिनती दुनिया की सबसे घातक ‘स्ट्राइक फोर्स’ में होगी। (Rafale Deal India)
यदि सूत्रों की माने तो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आगामी मुलाकात में इस महा-सौदे पर अंतिम मुहर लग सकती है। यह दोस्ती केवल दो देशों के बीच नहीं, बल्कि वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक ‘फौलादी कवच’ बनकर उभरेगी।
अत्याधुनिक मिसाइलों और राडार से लैस ये राफेल जेट किसी भी दुर्गम इलाके में घुसकर दुश्मन को नेस्तनाबूद करने में सक्षम होंगे। यह डील साफ संदेश देती है कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। अब हमारी सीमाओं की ओर आँख उठाने की हिम्मत कोई नहीं करेगा। (Rafale Deal India)









