राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- ‘व्यवस्था थोपकर छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट

Indian Railways में ‘लग्जरी और राहत’ का नया सवेरा, पहली ‘वंदे भारत स्लीपर’ का आगाज़; बिहार-UP वालों का सफर अब होगा सुहाना

Indian Railways

Indian Railways: भारतीय रेल के इतिहास में आज एक नया पन्ना जुड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से देश की पहली ‘वंदे भारत स्लीपर‘ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही, देश को तीन नई ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात भी मिलने जा रही है, जो विशेष रूप से बिहार और उत्तर प्रदेश के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है।

Indian Railways: उत्तर-पूर्व भारत की कनेक्टिविटी में सुधार

अभी तक आपने वंदे भारत में बैठकर सफर किया है, लेकिन अब आप इसमें सोकर आराम से अपनी मंजिल तक पहुँच सकेंगे। आपको बता दें कि, यह पहली स्लीपर ट्रेन हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी। और यह ट्रेन न केवल उत्तर-पूर्व भारत की कनेक्टिविटी को सुधारेगी, बल्कि आलीशान सुविधाओं के साथ यात्रियों को हवाई यात्रा जैसा अहसास भी कराएगी। (Indian Railways)

त्योहारों की भीड़ से मुक्ति: नई ट्रेनें कैसे बदलेंगी सफर की तस्वीर?

त्योहारों और आम दिनों में बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में होने वाली भीड़ और परेशानी अब गुजरे जमाने की बात होने वाली है। पीएम मोदी आज जिन तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत कर रहे हैं, वे आम आदमी के लिए ‘रफ्तार और राहत’ का पैकेट हैं।

यह ट्रेन बिहार और यूपी के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे कामगारों और छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। आपको बता दें कि, अब लखनऊ से लेकर पूर्वोत्तर तक का सफर पहले से कहीं ज्यादा सरल और सुविधाजनक होगा। (Indian Railways)

आज का दिन भारतीय रेल के लिए क्रांतिकारी है। वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत ट्रेनें यह दर्शाती हैं कि भारत अब रुकने वाला नहीं है। उत्तर-पूर्व से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक, हर यात्री का सफर अब सुरक्षित, तेज और सम्मानजनक होने वाला हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें