Soma Munda Murder Case: झारखंड में आज विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा ‘झारखंड बंद’ की घोषणा की गई है। सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में न्याय की मांग को लेकर बुलाए गए इस बंद का व्यापक असर देखने को मिल सकता है। अगर आप आज यात्रा करने या किसी जरूरी काम से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Soma Munda Murder Case: आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
आपको बता दें कि, हाल ही में हुए सोमा मुंडा हत्याकांड को लेकर आदिवासी समाज और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर संगठनों ने अपनी नाराजगी जताने के लिए आज पूरे राज्य में चक्का जाम और कामकाज ठप करने का फैसला लिया है।
जिससे पड़ोसी राज्यों (बिहार, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़) से आने-जाने वाली अंतरराज्यीय बस सेवाओं में बाधा आ सकती है और कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़कों पर उतरने की संभावना है, जिससे हाईवे और मुख्य मार्गों पर जाम लग सकता है। (Soma Munda Murder Case)
प्रशासन कि तरफ से एडवाइजरी जारी
आज स्थिति को देखते हुए प्रशासन कि तरफ से एडवाइजरी जारी कि गई है की, यदि बहुत जरूरी न हो, तो आज लंबी दूरी की यात्रा, विशेषकर बस से सफर करने से परहेज करें। अगर बाहर जाना अनिवार्य है, तो सामान्य समय से थोड़ा पहले निकलें और मुख्य मार्गों की स्थिति जान लें।
हालांकि बंद के दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और दूध-दवा जैसी जरूरी सेवाओं को छूट दी जाती है, फिर भी सतर्कता जरूरी है। संभावित तनाव और उपद्रव को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम जनता को कम से कम असुविधा हो। (Soma Munda Murder Case)









