UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

Rajiv Gandhi Death anniversary: ‘पापा, आपका सपना मैं पूरा करूंगा…’, पिता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी

Rajiv Gandhi Death anniversary

Rajiv Gandhi Death anniversary: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि वे एक कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत के उनके दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में अपना काम जारी रखेंगे।

राहुल गांधी ने लिखा, ‘पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी मैं पूरी तरह निभाऊंगा। आपकी शिक्षाएं, आपके मूल्य और आपकी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।’

Rajiv Gandhi Death anniversary: वीर भूमि पर गांधी परिवार ने दी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

इससे पहले दिन में, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे, राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने बच्चों मिराया और रायहान वाड्रा के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वीर भूमि पर राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

भूपिंदर हुड्डा बोले — युवाओं के लिए आशा का प्रतीक थे राजीव गांधी

अशोक गहलोत, पी चिदंबरम, भूपिंदर सिंह हुड्डा और मुकुल वासनिक सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी बीच, भूपिंदर सिंह हुड्डा ने राजीव गांधी को देश के युवाओं के लिए ‘आशा का प्रतीक’ बताया और कहा कि गांधी परिवार ने देश के लिए बलिदान दिए हैं। (Rajiv Gandhi Death anniversary)

अशोक गहलोत ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और युवा सशक्तिकरण के लिए राजीव गांधी के दृष्टिकोण की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि वे उन पहले नेताओं में से थे, जिन्होंने भारत को 21वीं सदी के लिए तैयार किया। बता दें, 20 अगस्त 1944 को जन्मे राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को श्रीपेरुम्बुदुर में एक चुनावी रैली के दौरान एलटीटीई के एक आत्मघाती हमलावर ने कर दी थी।

Comments are closed.

और पढ़ें