UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

West Bengal Politics: TMC का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, बुलडोजर कार्रवाई पर भाजपा सरकार को घेरा

West Bengal Politics

West Bengal Politics: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं ने बुधवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के बाहर शहर में हाल ही में हुई बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने नवगठित भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार के तहत फेरीवालों के कथित जबरन निष्कासन और बुलडोजर एक्शन के खिलाफ 21 मई को कोलकाता और आसपास के इलाकों में विरोध प्रदर्शन की भी घोषणा की है।

विधानसभा परिसर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति के सामने टीएमसी नेताओं ने यह विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया कि नई भाजपा सरकार राज्य में बदले की राजनीति कर रही है और बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के लोगों के घर व दुकानें तोड़े जा रहे हैं।

West Bengal Politics: हावड़ा में अतिक्रमण हटाने अभियान के दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात

17 मई को पश्चिम बंगाल के हावड़ा रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास कथित अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए भारी सुरक्षा के बीच एक विध्वंस अभियान चलाया गया। इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था, क्योंकि नगर निगम अधिकारियों ने अवैध निर्माण के रूप में पहचाने गए ढांचों को हटाने के लिए बुलडोजर और भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह अभियान चलाया गया।

चुनाव बाद हिंसा पर टीएमसी का आरोप, कार्यकर्ता अबीर शेख की हत्या का दावा

इसी बीच, टीएमसी ने राज्य में चुनाव के बाद कथित हिंसा को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की। पार्टी ने आरोप लगाया कि हिंसा में उसका कार्यकर्ता अबीर शेख मारा गया। टीएमसी ने कहा कि 5 मई को, चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, भाजपा समर्थित उपद्रवियों ने तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर क्रूर हिंसा की। हमारे कार्यकर्ता अबीर शेख की हत्या कर दी गई। (West Bengal Politics)

पार्टी ने कहा कि आज, एआईटीसी की तथ्य-जांच टीम ने उनके शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उनका दर्द बंगाल भर में फैलाई जा रही आतंक की राजनीति की भयावह याद दिलाता है। अपराधियों की पहचान की जानी चाहिए और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल भाजपा द्वारा बंगाल को राजनीतिक रक्तपात का मैदान नहीं बनाया जा सकता।

टीएमसी नेताओं ने पुलिस प्रशासन से कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग की

टीएमसी की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने पार्टी नेताओं मोहम्मद नदीमुल हक, शर्मिला सरकार और सुशोभन रॉय के साथ ग्रामीण हावड़ा, पूर्वी मेदिनीपुर और पश्चिमी मेदिनीपुर के एसपी से मुलाकात की और विस्थापित लेकिन समर्पित टीएमसी कार्यकर्ताओं की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की। (West Bengal Politics)

सेन ने कि कई मामलों में हमने पुलिस की चौंकाने वाली निष्क्रियता देखी है। हम अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध हर कानूनी रास्ते का सहारा लेते रहेंगे। तोड़फोड़, धमकी और हिंसा को बेरोकटोक जारी रहने नहीं दिया जा सकता। हम पूरी उम्मीद करते हैं कि पुलिस प्रशासन तुरंत, निष्पक्ष और बिना किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के कार्रवाई करेगा।

Comments are closed.

और पढ़ें