UP Election 2027: ‘इस बार भाजपा 300 पार…’, यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा दावा UP को मिलेंगे 4 नए लिंक एक्सप्रेसवे… रोबोटिक्स पार्क और साइबर सेंटर को मंजूरी; योगी सरकार ने 22 प्रस्तावों पर लगाई मुहर UP Election 2027: ‘ओवैसी यूपी के लिए बहुत उत्तम, योगी को फायदा होगा’, बाबा रामदेव के बयान से प्रदेश की सियासत में हलचल यूपी में Cyclone Arnab का खतरा! 40-50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन जिलों में IMD का अलर्ट; किसानों को दी गई खास सलाह Microsoft का बड़ा फैसला! 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, भारत पर भी पड़ सकता है असर MLC Election Result 2026: यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतगणना, जानें कहां किसके बीच मुकाबला

NEET पेपर लीक के बाद आरक्षण पर बवाल! देशभर में सड़कों पर उतरा ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’, करणी सेना ने BJP के बहिष्कार का किया ऐलान

Reservation Hatao Andolan

Reservation Hatao Andolan: भारत में हाल ही में हुए NEET परीक्षा और विभिन्न सरकारी भर्ती पेपर लीक विवादों के बाद अब ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ (RHA) के तहत देश के कई हिस्सों में जातिगत आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन सड़कों पर उतर आया है। हाल ही में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के छात्र आंदोलन के बाद, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ यह डिजिटल अभियान अब विरोध प्रदर्शनों में बदल चुका है। महाराष्ट्र के नागपुर, राजस्थान के जयपुर, यूपी के लखनऊ और आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारियों ने मोर्चा खोल दिया है।

Reservation Hatao Andolan: नागपुर से जयपुर तक सड़कों पर प्रदर्शन, सोशल मीडिया अभियान ने पकड़ी रफ्तार

आरक्षण हटाओ आंदोलन (RHA) का इंस्टाग्राम पेज को लोकप्रियता मिलनी शुरू हुई, अब लगभग 59 लाख फॉलोअर्स तक पहुंच चुका है। यह पेज जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ आवाज उठा रहा है और इसके तर्कसंगत समाधान की मांग कर रहा है। आरएचए ने पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के नागपुर में अपना पहला जमीनी विरोध प्रदर्शन भी किया। हर्ष दुबे जंतर-मंतर पर प्रवेश करने और नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। श्री राजपूत करनी सेना जयपुर की सड़कों पर अपनी लड़ाई लड़ रही है।

जयपुर लाठीचार्ज के बाद भड़का विरोध

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के ‘इक्विटी रेगुलेशंस 2026’ और जातिगत आरक्षण नीति के विरोध में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने भाजपा सरकार को वोट न देने की कसम खाई है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में जयपुर में निकाली गई ‘सवर्ण न्याय यात्रा’ के दौरान पुलिस लाठीचार्ज और एक कार्यकर्ता की मौत के बाद यह आक्रोश सड़कों पर उतर आया है। संगठन ने आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में सत्तारूढ़ दल के बहिष्कार का संकल्प लिया है। (Reservation Hatao Andolan) 

बीकानेर से शुरू हुई करणी सेना की ‘सवर्ण न्याय यात्रा’ जब जयपुर के कलेक्ट्रेट सर्किल पहुंची, तो हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन के दौरान बीमार पड़े देवराज सिंह पलाड़ा नामक कार्यकर्ता की अस्पताल में मौत हो गई। करणी सेना का आरोप है कि उनकी मौत पुलिस की वाटर कैनन की चोट के कारण हुई है।

करणी सेना ने पंचायत चुनाव में BJP को वोट न देने की दिलाई शपथ

पुलिसिया कार्रवाई और मांगों की अनदेखी से नाराज करणी सेना के नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में बीजेपी को वोट न देने की कसम दिलाई। महिपाल सिंह मकराना ने मांगों पर सकारात्मक रुख न अपनाने पर मुख्यमंत्री आवास के घेराव और ‘राजस्थान बंद’ की चेतावनी दी है। हालांकि, मुआवजे और संविदा नौकरी को लेकर सरकार के साथ शुरुआती सकारात्मक बातचीत भी हुई है। (Reservation Hatao Andolan) 

RHA की 5 मांगों ने छेड़ी नई बहस

RHA ने सरकार के सामने 5 प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें जातिगत कोटा हटाकर केवल आय के आधार पर आरक्षण दिए जाने की मांग शामिल है। इसके अलावा मांग है कि एक परिवार को आरक्षण का लाभ केवल एक ही बार मिले। इसके अलावा सभी वर्गों के लिए एक न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स तय करने और आरक्षित वर्ग की खाली बची सीटें जनरल कैटेगरी को ट्रांसफर करने की भी मांग की गई है। (Reservation Hatao Andolan) 

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें