तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार
तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

‘भाबीजी घर पर हैं!’ को लेकर हो रहे विरोध पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सच बताने के लिए सिर्फ एक मौके की जरूरत थी…

Shilpa Shinde Controversy

Shilpa Shinde Controversy: टेलीविजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के निर्माता संजय कोहली पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को झूठा स्वीकार करने के बाद हो रहे भारी विरोध और आलोचना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बयान जारी कर अपनी बात रखी है। शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए खुद पर हो रहे हमलों और गिरफ्तारी की मांगों का कड़ा जवाब दिया है।

Shilpa Shinde Controversy: शिल्पा ने तोड़ी चुप्पी, Paid PR और ट्रोलर्स पर साधा निशाना

शिल्पा ने कहा कि उनके बयानों को पूरी तरह समझे बिना तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पूरा पॉडकास्ट देखे बिना एक लाइन पर फैसला सुनाना, पैसे लेकर पीआर (Paid PR) करने वालों का घटिया तरीका है।” अभिनेत्री ने साफ कहा कि उन्हें इस विरोध या ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि जब वे मुश्किल दौर से गुजर रही थीं और उन्हें शो से रातों-रात निकाला गया था, तब किसी ने उनका साथ नहीं दिया था। शिंदे ने कहा कि कुछ कलाकार निर्माताओं को सचमुच निशाना बनाकर भी इंडस्ट्री में सालों-साल काम कर लेते हैं, लेकिन वे अपने सच के साथ जीना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने खुलकर यह बात स्वीकार की।

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में साल 2016 के अपने सबसे बड़े विवाद पर चौंकाने वाला खुलासा किया था। शिल्पा ने कबूल किया कि उन्होंने शो के प्रोड्यूसर संजय कोहली के खिलाफ जो यौन उत्पीड़न की एफआईआर (FIR) दर्ज कराई थी, वह सच नहीं थी। उनके मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस उन पर एक ‘एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट’ साइन करने का दबाव बना रहा था, जिससे वे कहीं और काम न कर सकें। मना करने पर उन्हें शो से बाहर करने की धमकी दी गई और उन पर 12 से 20 करोड़ रुपये के कानूनी नोटिस भेजे गए। (Shilpa Shinde Controversy)

‘मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था’, झूठे उत्पीड़न केस के खुलासे पर दी मजबूरी की दलील

शिल्पा ने बताया कि जब उनका वकील तक बिक गया और उनके पास खुद को बचाने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा, तब उन्होंने अत्यधिक दबाव और मजबूरी में यह झूठा मामला दर्ज कराया था। शिल्पा के इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया और टीवी इंडस्ट्री (जैसे हिना खान द्वारा आलोचना) में उनके खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है, जिस पर अब अभिनेत्री ने खुलकर अपनी बात रखी है।

इंस्टाग्राम वीडियो में शिंदे ने कहा, ‘इस जनसंपर्क के बाद जो टिप्पणियाँ आ रही हैं, मैं उन्हें बताना चाहती हूँ कि जैसा बोओगे वैसा काटोगे। इसलिए, बिना स्थिति को समझे आप जो लिख रहे हैं, हे भगवान, आप मुझ जैसी लड़की के बारे में इतना परेशान क्यों हैं? मेरी अभी शादी नहीं हुई है। क्यों? आप अपनी चिंता कीजिए।’ (Shilpa Shinde Controversy)

झूठी FIR कबूलने के बाद बढ़े विवाद पर अभिनेत्री ने दी सफाई, कहा- ‘मैं उस झूठ के साथ नहीं जी सकती थी’

उन्होंने आगे कहा, “लोग परेशान हैं कि आप सच बोलने वाले व्यक्ति से झूठ क्यों बोल रहे हैं। मुझे पता था कि ऐसा होगा। क्योंकि दुनिया कभी भी अच्छी चीजों की सराहना नहीं करती। खासकर आप जैसे लोग जो इस तरह की टिप्पणियां करते हैं। मुझे आज यह कहने की ज़रूरत नहीं थी। मैंने 10 साल बाद शो किया था। मैं उसे कर रही थी। मैं तब भी कह सकती थी। इसलिए मैं आपकी नज़रों में नहीं फंसना चाहती थी। मैं खुद अपनी नज़रों में फंस गई। क्योंकि यह झूठ था। मैं खुद उस झूठ के साथ नहीं जी सकती थी। मुझे यह आज या कल कहना ही था। कभी-कभी इसके लिए एक मौका चाहिए होता है।”

आत्महत्या के विचारों से लेकर सच स्वीकारने तक, शिल्पा ने सुनाई अपनी संघर्षभरी कहानी

शिंदे ने कहा, “मैंने यह पैसों के लिए नहीं किया। मैंने शो छोड़ दिया था। मुझ पर जो आरोप लगाए गए थे, उनसे मैं मुक्त हो गई थी। बिग बॉस के बाद भी, मेरी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। उसने मुझे बताया कि मेरे पिता ने आत्महत्या कर ली थी। क्योंकि उनके साथ नौकरी में बहुत बुरा बर्ताव किया जाता था। और मैं भी वही करने वाली थी। मैं सुसाइड नोट लिख रही थी। मुझे बिग बॉस में आपका वीडियो मिला। आप मेरे लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज मैं आपकी वजह से ही जीवित हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। मैं आपको बता नहीं सकती।” (Shilpa Shinde Controversy)

शिल्पा शिंदे ने आगे कहा, ” मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था। मतलब, मैं खुद उस स्थिति में थी। कि मुझे आत्महत्या कर लेनी चाहिए। लेकिन लोग अब भी मुझ पर हंसते हैं और गाली देते हैं। लेकिन जब आप कुछ गलत नहीं करते, तो आपको किसी चीज का डर नहीं होता। इसीलिए मैं आपके सामने खड़ा नहीं होना चाहती। उस समय किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। इसलिए मुझे अभी भी किसी के समर्थन की उम्मीद नहीं है। मैं यह सब सहने के लिए तैयार हूं। मुझे सच में कोई फर्क नहीं पड़ता।”

समर्थन में सामने आए शिल्पा शिंदे के फैंस

शिंदे की टिप्पणियों ने ऑनलाइन व्यापक बहस छेड़ दी है, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी टिप्पणियों की आलोचना कर रहे हैं जबकि अन्य उनके समर्थन में सामने आए हैं। एक यूजर ने टिप्पणी की, “आप एक पवित्र आत्मा हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “शिल्पा, मैं आपका बहुत सम्मान करती हूं। आप एक जुझारू इंसान हैं और मुझे आपका प्रशंसक होने पर बहुत गर्व है। मैं हमेशा आपके साथ हूं।” एक प्रशंसक ने लिखा, “शिल्पा मैम उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने मन, हृदय और मुख से एक ही तरह की बात कहती हैं, और वो भी सिर्फ सच। उनकी निडर ईमानदारी ही उनकी महाशक्ति है, मैम। आप सचमुच एक स्टार हैं।” (Shilpa Shinde Controversy)

फिलहाल, शिंदे अपने हालिया प्रोजेक्ट्स का प्रमोशन कर रही हैं, जिनमें स्टेज प्रोडक्शन ‘टॉम एंड जेरी’ भी शामिल है। शिल्पा शिंदे अपने हालिया प्रोजेक्ट्स और इंटरव्यूज़ के माध्यम से सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह ‘टॉम एंड जेरी’ (Tom and Jerry) नाम के एक मज़ेदार हिंदी कॉमेडी नाटक में काम कर रही हैं, जो उन्हें पहली बार थिएटर के मंच पर लेकर आया है!।


Comments are closed.

और पढ़ें