तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

Uttar Pradesh: जालौन से उठा, दिल्ली-गाजियाबाद में मिला! पुलिस के ऑपरेशन ने किडनैपिंग गैंग का किया पर्दाफाश; पांच गिरफ्तार

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के जालौन से अपहरण का ऐसा सनसनीखेज खेल सामने आया, जिसने पुलिस को भी अलर्ट मोड में डाल दिया। 2 जून को अगवा किए गए युवक रोहित को आखिरकार जिंदा बरामद कर लिया गया है। लेकिन इस हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग केस में पुलिस ने दिल्ली और गाजियाबाद तक दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है।

Uttar Pradesh: दिनदहाड़े अपहरण से दहला जालौन, पत्नी की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस

तारीख- 2 जून, वक्त- दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे… जालौन का आटा थाना क्षेत्र उस वक्त दहल उठा, जब कुसमरा रोड से रोहित नाम के युवक को कुछ रसूखदार और शातिर बदमाश जबरन एक गाड़ी में डालते हैं और पलक झपकते ही रफूचक्कर हो जाते हैं। दिनदहाड़े हुए इस किडनैपिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। रोहित की पत्नी ने बदहवास हालत में आटा थाने पहुंचकर गुहार लगाई। मामला सीधा खाकी की साख का था, क्योंकि अपराधियों ने सरेआम कानून व्यवस्था को बंधक बनाने की जुर्रत की थी।

एसपी के निर्देश पर बनीं तीन टीमें, सर्विलांस से मिला अहम सुराग

वारदात की गंभीरता को देखते हुए जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने तुरंत कमान संभाली। उन्होंने बिना वक्त गंवाए पुलिस की तीन स्पेशल टीमों का गठन किया और किडनैपर्स को घेरने का चक्रव्यूह तैयार किया। पुलिस की सर्विलांस टीम एक्टिव हुई, मोबाइल टावरों को खंगाला गया और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर किडनैपर्स का रूट मैप तैयार किया गया। जैसे ही पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी रोहित को लेकर दिल्ली और गाजियाबाद की तरफ भागे हैं, जालौन पुलिस की टीमें एक्सप्रेस-वे पर दौड़ पड़ीं। (Uttar Pradesh)

दिल्ली-गाजियाबाद तक पहुंची पुलिस, संयुक्त ऑपरेशन में रोहित मुक्त

किडनैपर्स को लगा था कि दिल्ली की भीड़भाड़ और गाजियाबाद के मुहाने पर वो सुरक्षित हैं, लेकिन जालौन पुलिस ने वहां दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा और संयुक्त ऑपरेशन शुरू कर दिया। आधी रात को दिल्ली और गाजियाबाद के संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। नतीजा ये हुआ कि पुलिस ने किडनैपर्स के चंगुल से रोहित पुत्र महेंद्रपाल को पूरी तरह सकुशल बरामद कर लिया। इसी के साथ पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों अजय और शंकर सहित कुल पांच अभियुक्तों को दबोच लिया। (Uttar Pradesh)

पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

पुलिस की गिरफ्त में आए अजय, शंकर, सुनील, रिजवान और दीपक… ये वो शातिर दिमाग किडनैपर हैं, जिन्होंने रोहित की जिंदगी का सौदा करने की कोशिश की थी। बरामदगी के बाद रोहित ने जो खुलासा किया, उसने सबको चौंका दिया। रोहित इन सभी को पहले से जानता था। असल में पूरा मामला पैसों के लेनदेन के विवाद से जुड़ा था। इसी विवाद के चलते इन्होंने कुसमरा रोड पर जाल बिछाया और कार व मोटरसाइकिल के जरिए रोहित को अगवा कर लिया।

कार और बाइक जब्त, फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

इस पूरे सनसनीखेज मामले में जालौन पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई कार और मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। भले ही पांच आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, लेकिन इस कांड के दो और मुख्य किरदार रविन्द्र और गुल्टू अभी भी फरार हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने इस सफल और त्वरित ऑपरेशन के लिए अपनी टीमों की पीठ थपथपाई है और साफ कर दिया है कि बाकी बचे आरोपियों का हश्र भी बहुत जल्द ऐसा ही होने वाला है। फिलहाल, रोहित आज अपने परिवार के बीच सुरक्षित है, लेकिन फरार रविन्द्र और गुल्टू के लिए पुलिस की ये दबिश थमने वाली नहीं है। (Uttar Pradesh)

Comments are closed.

और पढ़ें