JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Sonam Kapoor Pregnancy: सोनम कपूर दूसरी बार बनने वाली हैं मां, बेबी बंप के साथ स्टाइलिश अंदाज में शेयर किया फोटो

Sonam Kapoor Pregnancy

Sonam Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने फाइनली अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी कंफर्म कर दी है। पिछले कई दिनों से सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लग रहे थे, लेकिन अभी तक ना तो उनकी तरफ से और ना ही परिवार की ओर से किसी ने इस गुड न्यूज को कंफर्म किया था। पर अब खुद सोनम ने इसपर मुहर लगा दी है।

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को खुशखबरी सुनाई है। उन्होंने ये भी बताया है कि बच्चे की डिलीवरी साल 2026 में होगी। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ कई फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘मदर’। (Sonam Kapoor Pregnancy)

अपने लुक के लिए, सोनम अपने अंदर की दिवा को दिखाती नज़र आईं। इस खास मौके के लिए सोनम ने मशहूर डिजाइनर मार्गरेथा लेय (Escada) का बनाया आउटफिट पहना है। एक्ट्रेस का हॉट-पिंक वूलन पैडेड सूट लुक प्रिंसेस डायना से इंस्पायर्ड है, जिसमें वो काफी स्टाइलिश भी लग रही हैं। परिवार में नए सदस्य के आगमन के साथ, सोनम कपूर और आनंद आहूजा तीन साल से अधिक समय के बाद दूसरी बार माता-पिता बनेंगे।

इस बीच, इस जोड़े को बधाई संदेशों का तांता लग गया है, उनके दोस्त और फैंस इंस्टाग्राम पर प्यार बरसा रहे हैं। आनंद आहूजा ने भी सोनम की पोस्ट पर कमेंट किया और मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, ‘डबल,ट्रबल’। (Sonam Kapoor Pregnancy)

Sonam Kapoor Pregnancy: 7 साल पहले हुई थी शादी

सोनम और आनंद के रिश्ते की बात करें तो साल 2016 में पिता अनिल कपूर के 60वें जन्मदिन पर सोनम ने आनंद आहूजा के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली एक्सेप्ट किया था। लंबे समय की डेटिंग के बाद एक्ट्रेस ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी थी। 20 अगस्त, 2022 को उन्होंने अपने पहले बच्चे बेटे वायु का स्वागत किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनम ने नीरजा, रांझणा, वीरे दी वेडिंग और दिल्ली 6 जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है। बेटे के जन्म के बाद, उन्होंने परिवार के साथ समय बिताने के लिए फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। उन्हें आखिरी बार 2023 में आई शोम मखीजा निर्देशित क्राइम थ्रिलर ब्लाइंड में पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे के साथ देखा गया था। (Sonam Kapoor Pregnancy)

Comments are closed.

और पढ़ें