कबूलनामा बना मुसीबत! SC-ST एक्ट से गिरफ्तारी तक… स्वतंत्र भारद्वाज मामले में क्यों भिड़े CJP और हिंदूवादी संगठन? Bihar Floods: पटना में बाढ़ के बीच नाव लेकर निकले पप्पू यादव, पीड़ितों को बांटे पैसे-राशन; सरकारी राहत व्यवस्था पर उठाए सवाल सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, 6 JCB ने ढहाया ढांचा; इकरा हसन हाउस अरेस्ट, इमरान मसूद ने जताया विरोध मेरठ में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, ITC ब्रांड्स की करोड़ों की नकली सिगरेट बरामद; मास्टरमाइंड गिरफ्तार जंतर-मंतर मारपीट केस में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में लिया UP Politics: कानपुर BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आदित्य त्रिवेदी बने क्षेत्रीय महामंत्री; जानें क्यों मिली इतनी अहम जिम्मेदारी
कबूलनामा बना मुसीबत! SC-ST एक्ट से गिरफ्तारी तक… स्वतंत्र भारद्वाज मामले में क्यों भिड़े CJP और हिंदूवादी संगठन? Bihar Floods: पटना में बाढ़ के बीच नाव लेकर निकले पप्पू यादव, पीड़ितों को बांटे पैसे-राशन; सरकारी राहत व्यवस्था पर उठाए सवाल सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, 6 JCB ने ढहाया ढांचा; इकरा हसन हाउस अरेस्ट, इमरान मसूद ने जताया विरोध मेरठ में नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़, ITC ब्रांड्स की करोड़ों की नकली सिगरेट बरामद; मास्टरमाइंड गिरफ्तार जंतर-मंतर मारपीट केस में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में लिया UP Politics: कानपुर BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आदित्य त्रिवेदी बने क्षेत्रीय महामंत्री; जानें क्यों मिली इतनी अहम जिम्मेदारी

जंतर-मंतर मारपीट केस में बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से हिरासत में लिया

Swatantra Bhardwaj Detained


Swatantra Bhardwaj Detained: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर छात्र संगठन के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट करने के आरोप में स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में ले लिया है। यह त्वरित कार्रवाई तब सामने आई जब आरोपी का एक पॉडकास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इस वीडियो में वह कानून का मज़ाक उड़ाते हुए और अपने राजनीतिक रसूख का दावा करते हुए खुलेआम अपराध कबूल कर रहा था। इस वायरल दावे के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सियासी पारा चढ़ गया, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के भारी दबाव और विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की टीम ने सादे कपड़ों में उत्तर प्रदेश में दबिश देकर उसे दबोच लिया।

Swatantra Bhardwaj Detained: क्या है पूरा मामला?

यह पूरा विवाद परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है। FIR के मुताबिक, निशु आजाद के पिता संजय कुमार वहां मोबाइल से विरोध प्रदर्शन की रिकॉर्डिंग कर रहे थे, तभी वीडियो बनाने को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर संजय कुमार पर हमला कर दिया गया।

आरोप है कि कुमार के सिर पर घूंसे मारे गए और लोहे के कड़े जैसी किसी सख्त चीज से वार किया गया। हमले के बाद लहूलुहान हालत में संजय कुमार को तुरंत राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके सिर पर गहरे घाव पाए गए। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज और सूरज कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। (Swatantra Bhardwaj Detained)

पॉडकास्ट वीडियो जिसने मचाया बवाल

यह मामला तब तक शांत था, जब तक स्वतंत्र भारद्वाज का एक हालिया पॉडकास्ट इंटरव्यू इंटरनेट पर सामने नहीं आया। वीडियो में भारद्वाज ने बिना किसी डर के कैमरे के सामने यह दावा किया। उन्होंने कहा, “मैंने निशु के पिता का सिर फोड़ दिया था। क्या आप जानते हैं कि इस अपराध में कौन सी धारा लगती है? धारा 307 (हत्या का प्रयास)। उन्हें 60 टांके आए थे।

उस आदमी को गंभीर हालत में एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था। उनकी बेटी पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी होकर कह रही थी कि अगर उसके पिता को न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। लेकिन मुझे जेल तक नहीं भेजा गया। दुनिया को यह जानना चाहिए। मैं रात भर खुलेआम घूमता रहा।” भारद्वाज का यह घमंड भरा बयान और यह दावा कि “पॉलिटिकल प्रेशर” के कारण पुलिस ने उस पर हाथ नहीं डाला, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। (Swatantra Bhardwaj Detained)

भारी राजनीतिक दबाव और CJP का प्रदर्शन

पॉडकास्ट क्लिप वायरल होने के बाद, पीड़ित छात्रा निशु आजाद ने न्याय के लिए विपक्ष के बड़े नेताओं से गुहार लगाई। इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर डेरा डाल दिया और स्वतंत्र भारद्वाज की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। बढ़ते राजनीतिक हंगामे के बीच दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने CJP के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बुलंदशहर से हिरासत: पुलिस की घेराबंदी

पुलिस को खुफिया इनपुट मिले थे कि स्वतंत्र भारद्वाज दिल्ली से फरार होकर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छिपा हुआ है और वहां से भी आगे भागने की फिराक में है। दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम ने बिना किसी देरी के सादे कपड़ों में बुलंदशहर में छापेमारी की। भारद्वाज ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने उसे चारों तरफ से घेरकर हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने उस पर एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट के तहत भी कानूनी शिकंजा कस दिया है। (Swatantra Bhardwaj Detained)

गिरफ्तारी से ठीक पहले आरोपी का यू-टर्न

मामला गरमाते देख हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने बयानों से पूरी तरह यू-टर्न ले लिया। उसने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि वायरल वीडियो की क्लिप अधूरी और फर्जी है, जिसे संदर्भ से बाहर दिखाया गया है। उसने सफाई देते हुए कहा, “मैं एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हूं, इसलिए मैंने जो कुछ भी कहा वह मजाक के अंदाज में कहा था। जंतर-मंतर पर मैं भीड़ से घिर गया था और मेरी मॉब लिंचिंग होने वाली थी। मैंने अपने आत्मरक्षा में कड़े से हाथ चलाया था।”

दिल्ली पुलिस का रुख

दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उसने राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस कार्रवाई न होने की बात कही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कानून अपना काम कर रहा है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस आरोपी को दिल्ली लाकर आगे की पूछताछ कर रही है, और CJP लगातार एफआईआर में हत्या के प्रयास (धारा 307) जैसी सख्त धाराएं जोड़ने की मांग पर अड़ी हुई है। (Swatantra Bhardwaj Detained)

यह भी पढे़ं: निशु आजाद के पिता पर कथित हमले को लेकर बवाल, संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचा CJP प्रतिनिधिमंडल; स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें