JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

Trump World’s Conquest Plan: ग्रीनलैंड पर कब्जे का खुला ऐलान और NATO को सीधी धमकी— “या तो मेरा साथ दो, या रास्ता छोड़ो!”

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति को विस्तारवाद (Expansionism) की ओर मोड़ दिया है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी विशेष बलों द्वारा पकड़े जाने के बाद से ही व्हाइट हाउस का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। अब ट्रंप का अगला निशाना आर्कटिक क्षेत्र में स्थित ‘ग्रीनलैंड’ (Green Land) है। ट्रंप का मानना है कि रूस (Russia) और चीन  (China) इस रणनीतिक द्वीप पर नजर गड़ाए हुए हैं, और यदि अमेरिका (America) ने इसे नहीं लिया, तो उसके दुश्मन उसके पड़ोस में आकर बैठ जाएंगे। डेनमार्क (Denmark) द्वारा इस द्वीप को बेचने से इनकार करने के बाद ट्रंप ने अब सीधे ‘सैन्य विकल्प’ और ‘नाटो (NATO)’ को खत्म करने की धमकी दे डाली है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने एक बार फिर अपने पुराने और सबसे विवादित एजेंडे को मेज पर पटक दिया। ट्रंप अब केवल अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं, बल्कि एक ऐसे ‘ग्लोबल हंटर’ की तरह बर्ताव कर रहे हैं जो दुनिया का भूगोल बदलने पर आमादा है। उनका ताजा निशाना है— ग्रीनलैंड।

फिलहाल ​ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वे किसी के सामने झुकने या किसी की इजाजत लेने के मूड में नहीं हैं। उनके तेवर बता रहे हैं कि अब दुनिया को ट्रंप की शर्तों पर ही चलना होगा। ट्रंप ने डेनमार्क की भूमिका को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि अब पुरानी संधियों का दौर खत्म हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर नियंत्रण नहीं किया, तो वहां रूस या चीन अपना झंडा गाड़ देंगे। आपको बता दें कि, आर्कटिक द्वीप पर अमेरिका का कब्जा अब चर्चा का विषय नहीं, बल्कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक ‘अनिवार्य मिशन’ है।

ट्रंप ने साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया है कि, अमेरिका अब उन देशों का ‘मुफ्त बॉडीगार्ड’ नहीं बनेगा जो अपनी सुरक्षा के लिए पैसे नहीं खर्च करते। उन्होंने संकेत दिया कि अगर NATO के सदस्य देश तुरंत अपना रक्षा बजट नहीं बढ़ाते और अमेरिका की शर्तों को नहीं मानते, तो अमेरिका इस गठबंधन को इतिहास की कूड़ेदानी में फेंकने से भी नहीं हिचकिचाएगा।

आपको बताते चलें कि ग्रीनलैंड सिर्फ बर्फ का टुकड़ा नहीं, बल्कि दुनिया के नए व्यापारिक रास्तों और प्राकृतिक संसाधनों की चाबी है। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इस चाबी को किसी भी कीमत पर हासिल करेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें पूरी दुनिया से ही क्यों न भिड़ना पड़े। ट्रंप के इन बयानों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर खलबली मचा दी है। डेनमार्क के नेतृत्व से लेकर यूरोपीय संघ के देशों तक, हर कोई इस सोच में डूबा है कि ‘ट्रंप 2.0’ के इस तूफान को कैसे रोका जाए। लेकिन ट्रंप के मिजाज से लगता है कि वे अब किसी को बक्शने के मूड में नहीं हैं।

Comments are closed.

और पढ़ें