Jharkhand Protest: JPSC विवाद में बड़ा मोड़, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर ‘कांग्रेस ने देश के साथ किया विश्वासघात’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला; युवाओं के विकास पर उठाए सवाल CM योगी के दिल्ली दौरे से यूपी चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, PM मोदी से लेकर नितिन नवीन तक अहम मुलाकात ‘चिप से जहाज तक सब कुछ भारत में बनेगा’, PM मोदी ने IIT दिल्ली में किया ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन; 3,036 छात्रों को मिली डिग्री रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, अमेरिकी सीनेट से बड़ा बिल पास; जानिए पूरा मामला? अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; जेल से कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले; गोरखपुर समेत 4 मंडलों में नए मंडलायुक्त नियुक्त

UP IAS Transfers

UP IAS Transfers: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए 13 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस ताजा फेरबदल के तहत गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज मंडलों को नए मंडलायुक्त (कमिश्नर) मिले हैं। नए आदेश के मुताबिक, इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि वैभव श्रीवास्तव को बस्ती, शंभू कुमार को बरेली और डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया है।

इसके अलावा, गोरखपुर के निवर्तमान मंडलायुक्त अनिल ढींगड़ा को आवास विकास परिषद का आयुक्त और बलकार सिंह को उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) तैनात किया गया है। राज्य सरकार ने प्रशासनिक प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं को गति देने के लिए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश जारी किया है। (UP IAS Transfers)

UP IAS Transfers: इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • इन्द्र विक्रम सिंह: मंडलायुक्त, गोरखपुर मंडल (पहले सचिव, कृषि विभाग)।
  • वैभव श्रीवास्तव: मंडलायुक्त, बस्ती मंडल (पहले एमडी, पीसीडीएफ)।
  • शम्भू कुमार: मंडलायुक्त, बरेली मंडल (पहले एमडी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम)।
  • डॉ. लोकेश एम: मंडलायुक्त, प्रयागराज मंडल (पहले सचिव, लोक निर्माण विभाग – PWD)।
  • सौम्या अग्रवाल: श्रम आयुक्त, उत्तर प्रदेश (पहले मंडलायुक्त, प्रयागराज)।
  • भूपेन्द्र एस. चौधरी: सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग (पहले मंडलायुक्त, बरेली)।
  • डॉ. बलकार सिंह: मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), यूपीसीडा – UPSIDA (पहले आवास आयुक्त)।
  • अनिल ढींगड़ा: आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (पहले मंडलायुक्त, गोरखपुर)।
  • प्रकाश बिंदु: प्रबंध निदेशक (MD), पीसीडीएफ (पहले सचिव, गृह एवं सतर्कता विभाग)।
  • संदीप कुमार: प्रबंध निदेशक (MD), पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (पहले सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद)।
  • पुष्प राज सिंह: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO), नोएडा (वर्तमान में सचिव, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के साथ)।
  • सतीश पाल: विशेष सचिव, गृह विभाग (पहले अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा)।
  • रवीन्द्र कुमार: निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का अतिरिक्त प्रभार (वर्तमान में प्रमुख सचिव, कृषि)। (UP IAS Transfers)

Vaishali
Author: Vaishali

Comments are closed.

और पढ़ें