तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा प्रयागराज से गूंजा ‘रंग दे बसंती’, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई भय और माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज ‘झारखंड जाइए अखिलेश जी, वहां भी छात्र हैं’, अखिलेश-राहुल पर ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘BJP होती तो रील बनवाते नजर आते’ यश ढुल और सिद्धार्थ जून ने मचाई तबाही, 12.2 ओवर में टाइगर्स का खेल खत्म; सेंट्रल दिल्ली किंग्स की 9 विकेट से धमाकेदार जीत Delhi Traffic Police Advisory: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद; जानें डायवर्जन और वैकल्पिक रूट JSSC JE पेपर लीक केस में SIT का बड़ा एक्शन, परीक्षा एजेंसी का डायरेक्टर अरुण कुमार मुंबई से गिरफ्तार

UP Police Vacancy 2026: 32679 पदों पर भर्ती, दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन; मिली आयु सीमा में छूट

UP Police Vacancy 2026

UP Police Vacancy 2026: साल 2026 की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस, PAC, जेल वार्डर समेत कुल 32,679 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

UP Police Vacancy 2026: सभी वर्गों के लिए तीन साल की छूट

खास बात यह है कि इन पदों के लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिससे प्रतियोगिता और अवसर दोनों बढ़ गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की आयु सीमा में शिथिलीकरण दिया जाएगा, जिसमें होमगार्ड स्वयंसेवक भी शामिल हैं।

बोर्ड ने साफ कर दिया गया है कि यह आयु छूट सामान्य, OBC, SC, ST समेत सभी वर्गों के साथ-साथ होमगार्ड स्वयंसेवकों पर भी पूरी तरह लागू होगी। इससे वे अभ्यर्थी, जो अब तक आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे थे, उन्हें भी बड़ा अवसर मिल गया है। (UP Police Vacancy 2026)

इस भर्ती अभियान के तहत यूपी पुलिस में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

  • आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) के 10,469 पद
  • आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस (पुरुष) के 15,131 पद
  • आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (पुरुष) के 1,341 पद
  • महिला बटालियन महिला आरक्षी के 2,282 पद
  • आरक्षी घुड़सवार पुलिस (पुरुष) के 71 पद
  • जेल वार्डर (पुरुष) के 3,279 पद
  • जेल वार्डर (महिला) के 106 पद

12वीं पास होना अनिवार्य

इन सभी पदों के लिए उम्मीदवार का मान्यताप्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट लागू होने के बाद बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा, जो पहले निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के कारण बाहर हो रहे थे। (UP Police Vacancy 2026)

चयन प्रक्रिया पूरी तरह चरणबद्ध होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी, जो दो घंटे की होगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से जुड़े कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके कुल अंक 300 होंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा।

कितनी होगी सैलरी ?

अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा, साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई है। (UP Police Vacancy 2026)

इस भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, आधिकारिक विज्ञप्ति और अपडेट देखने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in का नियमित रूप से अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

Comments are closed.

और पढ़ें