JPSC-JSSC परीक्षा धांधली के खिलाफ ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन, CBI जांच और परीक्षा रद्द करने की मांग ‘मैं दलित हूं…’, हल्द्वानी में खड़गे के मंच के ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में संग्राम; नड्डा ने जांच का दिया भरोसा 80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी, 53.08% कंपार्टमेंट छात्रों ने मारी बाजी; DigiLocker पर चेक करें स्कोरकार्ड AI2379 में 300 फीट नीचे गिरा विमान, 17 घायल; एक मिनट में तीन हाइड्रोलिक अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट तेज बारिश के बाद Noida Airpot के टर्मिनल मार्ग पर जलभराव, यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट टीमों ने संभाला मोर्चा

UP Politics: सियासत की ‘चाट’ और बदलता स्वाद! नसीमुद्दीन अब अखिलेश के साथ, क्या 2027 में खिलेगा PDA का गुलदस्ता?

UP Politics

UP Politics: राजनीति भी अजीब चीज़ है साहब, यहाँ न कोई स्थायी दुश्मन है और न ही स्थायी ठिकाना। यहाँ गिरना, संभलना और फिर पाला बदलना उतना ही लाज़मी है जितना चुनाव से पहले वादों की झड़ी। उत्तर प्रदेश की सियासत के पुराने खिलाड़ी और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर अपना ‘ठिकाना’ बदल लिया है।

कभी मायावती के दाहिने हाथ रहे और फिर कांग्रेस का दामन थामने वाले सिद्दीकी अब समाजवादी पार्टी की ‘साइकिल’ पर सवार हो गए हैं। ​इसे राजनीति की वो ‘चटपटी चाट’ कहिए, जिसका स्वाद जहाँ बेहतर मिले, नेता वहीं अपनी प्लेट सजा लेते हैं। (UP Politics)

UP Politics: सिद्दीकी का नया पाला बदलना

रविवार को सपा दफ्तर में हलचल तेज़ थी। अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई दिग्गजों ने लाल टोपी पहनी। सिद्दीकी ने भावुक कार्ड खेलते हुए कहा, “अखिलेश जी से पुराने रिश्ते हैं, अब उन्हीं के रास्ते पर चलेंगे।” तो वहीं पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू के आने पर अखिलेश ने भी चुटकी लेते हुए कहा— “जब से फूल बाबू आए हैं, किसी और का फूल मुरझा रहा है।” (UP Politics)

फिलहाल, आपको बता दें, प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक राजकुमार पाल और AIMIM के पूर्व नेता दानिश खान ने भी साइकिल की रफ्तार बढ़ाने का फैसला किया है। अखिलेश यादव ने इस भारी भरकम जॉइनिंग को ‘PDA का प्रेम प्रसार’ करार दिया। उन्होंने साफ कहा कि बहुजन समाज और सपा का रिश्ता अब और गहरा होने जा रहा है, जो 2027 में बीजेपी की ‘हवा’ खराब कर देगा।

फिलहाल, 2027 के महाकुंभ से पहले यह दलबदल केवल नेताओं का आना-जाना नहीं है, बल्कि समीकरणों को साधने की वो कवायद है जिसे ‘अवसरवाद’ कहें या ‘रणनीति’, लेकिन जनता की नजर में यह शुद्ध राजनीति है। (UP Politics)

Comments are closed.

और पढ़ें